मझिआंव :
थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय के ब्लॉक मोड़ से 4 टेंपो चालकों को रविवार के सुबह में एक ही स्कॉर्पियो से आए 4 लोगों को लातेहार पुलिस द्वारा ले जाने का मामला प्रकाश में आया था।
यह मामला जंगल में यार की तरह फैल गई तथा सभी चारों अफरीदी के परिजन मझिआंव थाना में अपने अपने पुत्र को किसी अज्ञात लोगों के द्वारा अपहरण कर लेने की लिखित आवेदन थाना में प्राथमिकी दर्ज के लिए दिया गया था।जिन चारों टेंपो चालक को अपहरण का मामला दर्ज के लिए थाना मे आवेदन दिया गया था उसमे: करमडीह गांव निवासी मुद्रीका ठाकुर के पुत्र बबलू ठाकुर, रपुरा गांव निवासी संतन पाण्डेय के पुत्र सोनू पांडेय एवं कामत गांव निवासी बिफन पासवान के पुत्र गोरख पासवान तथा बोदरा गांव निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र बुचुन सिंह का नाम शामिल है।
मौके पर मौजूद अन्य टेंपो चालकों के द्वारा बताया गया था कि रविवार को सुबह लगभग 6:30बजे एक स्कॉर्पियो पर चार लोग आए एवं पिस्टल की नोक पर स्काॅपिओ में बैठा कर अज्ञात जगह पर ले गए , तथा स्कॉर्पियो में बैठ आते समय उक्त लोगों के द्वारा कहा गया कि थाना चलो बड़ा बाबू बुला रहे हैं।जबकि इस संबंध में थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित ने बताया था कि अपहरण नहीं हुआ है बल्कि पुलिस थी,और वर्दी में थी, कहां की पुलिस थी क्यों ले जाया गया उन्होंने कहा कि अभी जांच जारी है।वही टेंपो चालकों के द्वारा कुछ देर के लिए रोड भी जाम किया गया था जिसे पुलिस के द्वारा समझा-बुझाकर जाम हटाया गया था।आज सोमवार को थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित ने बताया कि उक्त चारों टेंपो चालकों को लातेहार जिला के मनिका थाना में कोई मामले में पूछताछ के लिए ले जाया गया था, जहां से पूछताछ करने के बाद सोमवार को सभी चारों टेंपो चालक के परिजनों को सूचना देते हुए अपने अपने पुत्र को ले जाए।
सभी परिजन समाचार लिखे जाने तक अपने-अपने पुत्र को लेने के लिए लातेहार चल दिए थे। इस तरह के चार टेंपो चालकों का मामला बाजार चर्चा में चारों तरफ सुनने के लिए मिला एवं चर्चा होते रहे लोग जानने के लिए उत्सुक रहे कि आखिर किस ने चारों टेंपो चालक को अपहरण किया, यही चारो टेंपो चालक के परिजनों के घर में कोहराम मचा हुआ था सूचना मिलने के बाद चारों टेंपो चालक पुलिस के गिरफ्त में है तब जाकर चैन की सांस मिली।दुसरी घटना में पुलिस के द्वारा लोहार पुरवा गांव से जितेंद्र विश्वकर्मा के घर को बंदूक की नोक पर घर को घेराव करते हुए उसे गिरफ्तार कर अज्ञात स्थानो पर ले जाया गया, किस कांड में, एवं क्यों ले जाया गया ,कहां की पुलिस थी यह किसी को नहीं पता है ।
इस संबंध में भी थाना प्रभारी श्री पंडित से पूछने पर उन्होंने बताया कि बड़ी घटना घटी होगी उसी के जांच पड़ताल के लिए पुलिस जितेंद्र विश्वकर्मा को पकड़ कर ले ले गई है कहां की पुलिस है नहीं मालूम किस कांड में ले गया गया ले जाया गया है ।