बंशीधर नगर :
भाकपा माले कार्यकर्ताओ ने सोमवार को धुरकी मोड़ से हनुमान मोड़ तक आजादी बचाओ,देश बचाओ,लोकतंत्र बचाओ,संविधान बचाओ नारे के साथ मार्च निकाला तथा सभा की.वक्ताओं ने किसान,मजदूर,छात्र,नवजवानों से भाजपा भगाओ-देश बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील किया.
वक्ताओं ने कहा कि भारत की आजादी खतरे में है.आज पूरे देश मे माले कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा भगाओ-देश बचाओ आंदोलन चलाया जा रहा है.वक्ताओं ने कहा कि बिना संघर्ष के देश की आजादी नही बचेगी.सभा मे किशोर कुमार, कामेश्वर विश्वकर्मा, लालमुनि गुप्ता,जितेंद्र तुरिया,राजेन्द्र विश्वकर्मा, वरुण बिहारी सहित अन्य ने अपने विचार व्यक्त किये.रैली में पपु अंसारी,त्रिभुवन सिंह,सोमारू सिंह,सुरेश सिंह,कामेश्वर सिंह,राजू विश्वकर्मा, लालती देवी,सबिता देवी,अंशु देवी,गंगिया देवी,घुरिया देवी,कोदू राम,विमला कुँवर,देवंती देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.