गढ़वा :
, सदर प्रखंड के कल्याणपुर में मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। उस दौरान वीर शहीदों के स्मारक का निर्माण किये जाने को लेकर मिट्टी का नमन, वीरों का वंदन के तहत अमृत कलश में मिट्टी को सम्मान के साथ इकट्ठा किया गया। वहीं अमृत वाटिका का निर्माण कर 75 पौधरोपण किया गया। उसमें प्रखंड प्रमुख विमला देवी पंचायत के मुखिया अशोक चंद्रवंशी जनप्रतिनिधियों, काफी संख्या में प्रखंड कर्मी व युवा मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। उस दौरान कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को देश के वीर सपूतों को नमन कर पंच प्रण की शपथ भी दिलाई गई। मौके पर प्रमुख विमला देवी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों कों नमन करने के साथ-साथ उन्हें सम्मान प्रदान करना है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।
मुखिया अशोक चंद्रवंशी ने कहा कि इस अभियान के तहत वीर सेनानियों की याद में देशभर में 9 से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी के तहत आज विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उसमें मिट्टी का नमन, वीरों का वंदन व अमृत वाटिका निर्माण कर पौधरोपण किया गया। उसमें कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने मिलकर 75 पौधे लगाये और उनकी उचित देखभाल करने का संकल्प भी लिया जिससे पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके।