सगमा :
सगमा प्रखण्ड में चल रहे मेरा माटी मेरा देश कार्यकम के तहत शानिवार को सभी पंचायतो में पौधरोपण किया गया ।
इसकी सुरुआत सगमा बीडीओ सत्यम कुमार ने सारदा गांव स्थित अमृत सरोवर के ऊपर फलदार वृक्ष लगाकर किया ।
इस क्रम में कटहर कला मुखिया कलावती देवी कटहर गांव पंचायत भवन में सगमा मुखिया सगमा बौली तालाब पर बीरबल पंचायत के मुखिया इंद्रजीत कुषवाहा के द्वारा बीरबल तालाब व सूर्य मंदिर परिसर में घघरी मुखिया सरोज देवी के द्वारा अमृत सरोवर चैनपुर गांव में वृक्षारोपण किया गया ।
इस अवसर पर अपने अपने पंचायत में मुखिया के साथ सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे इसके लिए बीडीओ सत्यम कुमार के द्वारा भ्रमण कर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय देखा गया इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि के साथ प्रखण्ड का विशेष योगदान सराहनीय रहा ।
इस मौके पर बीपीओ प्रभास पांडेय पंचायत सचिव सूर्यदेव सिंह सुरेंद्र ठाकुर नाव नियुक्त पंचायत सचिव प्रिया लता रोजगार सेवक चन्दन रवि ससीकान्त सिंह कमलेश कुमार राजेन्द्र राम असोक राम उपस्थित थे ।