गढ़वा : मेरी मिट्टी मेरा देश कार्केयक्रम के तहत गढ़वा प्रखंड के ग्राम पंचायत करुआ कला में पौधारोपण एवं मिट्टी यात्रा कार्यक्रम में तहत पवित्र मिट्टी कलश उठाया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से गढ़वा सदर प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष नीरज तिवारी ने भाग लिया।
मौके पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम संपादित किया गया जिसमें बीस सूत्री अध्यक्ष श्री तिवारी ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रप्रेम से जुड़े इस कार्सयक्रम को सफल बनाने का अपील किया।

इस मौके पर मुखिया नारद तिवारी दयानंद तिवारी रोजगार सेवक वीरेंद्र तिवारी इंद्रेश तिवारी कौशल पांडे सत्येंद्र तिवारी सच्चिदानंद तिवारी विनोद तिवारी हरेंद्र तिवारी विपिन तिवारी आदि मौजूद थे।