बिशुनपुरा :
विशुनपुरा प्रखंड में मेरा मिटी मेरा देस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इसी दौरान प्रखंड के पांचों पंचायत पतिहारी, सरांग, हमहर खास, पिपरीकला तथा सदर पंचायत बिशूनपुरा में सहिद स्मारिका पट्ट, वृक्षारोपण, मिट्टी संग्रह का आयोजन किया गया।
इस दौरान वीडीओ हीरक मन्ना केरकेटा ने आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने को लेकर पांचों पंचायत का दौरा कर कहा की लोगों के प्रति राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से देशभर में मेरी मिट्टी मेरा देस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने ने बताया कि सभी पंचायत से अमृत कलश प्रखंड मुख्यालय पहुंचेगी।
ईस दौरान पांचों पंचायत के मुखिया भी उपस्थित थे।
वहीं शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने को लेकर वृक्षारोपण किया गया।
इस मौके पर जिप सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी, अंचलाअधिकारी निधि रजवार टेन प्लस टू विद्यालय पिपरीकला के प्रधानाध्यापक शशि प्रकाश रमन शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह नेहरू युवा केंद्र की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कुमारी पूजा सिंह सहित विद्यालय की छात्राएं व प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित थे।