गढ़वा : जिला कोषाध्यक्ष शशि यादव ने कहा कि किसी भी बीमारी के इलाज हेतु औषधियों की उपलब्धता महत्वपूर्ण है लेकिन एक अप्रशिक्षित व्यक्ति जिसे औषधि के बारे में जानकारी नहीं है अगर उसके द्वारा दी गई दवाई से एक भी मरीज को कुछ नुकसान होता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा ? रिस्ट्रिक्टेड लाइसेंस पर कल 48 प्रकार की दवा की ही बिक्री की जा सकती है दवा की उपयोगिता की जानकारी मात्रा होने से ही मरीज का सही ढंग से इलाज नहीं हो सकता है और दवा की उपयोगिता के साथ-साथ दुष्प्रभाव की भी जानकारी होना अनिवार्य है जो सिर्फ एक शिक्षित फार्मासिस्ट को ही पता होता है इसलिए मुख्यमंत्री को जल्द से जल्द अपने फैसले को वापस लेने की अपील की जाती है अन्यथा आंदोलन जारी रहेगी l
जिला संगठन मंत्री शिवराज ने कहा कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया न्यू दिल्ली के द्वारा एक आदेश जारी किया गया जिसमें दवा वितरण एवं भंडारण में फार्मासिस्ट की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सभी ड्रग कंट्रोलर को सुनिश्चित करने की बात की गई आज पिछले कई सालों से फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की देखरेख में झारखंड में फार्मेसी की 56 कॉलेज खुली है और झारखंड राज्य में करीब अभी तक 10000 निबंधित फार्मासिस्ट है पिछले 4 सालों में करीब छह हजार से ज्यादा फार्मासिस्ट का निबंधन झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल में हुआ है सरकार के ग्रामीण क्षेत्रों में औषधि केंद्र खोलने की प्रशंसा करता हूं लेकिन उसमें सिर्फ एक शिक्षित फार्मासिस्ट का हक बनता है l इसीलिए मैं माननीय मुख्यमंत्री से निवेदन पूर्वक करता हूं कि ग्रामीण इलाकों मेंऔषधि केदो में सिर्फ और सिर्फ फार्मासिस्ट के देखरेख में ही औषधि केंद्र खुले l जिला उपाध्यक्ष विवेक कश्यप ने कहा कि जहां पिछले 23 वर्षों से झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट की नियमित बहाली नहीं हुई है और झारखंड में सबसे ज्यादा फार्मासिस्ट की सुरक्षित और वंचित है एक तरफ जहां झारखंड सरकार फार्मेसी शिक्षा को बेहतर कर रही है दूसरी तरफ बेरोजगार फार्मासिस्ट नियमित बहाली नहीं हुई है भारत सरकार द्वारा गजट के माध्यम से फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन 2015 को लागू कर दिया गया है और बिहार एवं अन्य राज्य में भी इसे लागू कर दिया गया लेकिन अभी तक झारखंड में लागू नहीं किया गया अतः अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन गढ़वा ने फार्मेसी एक्ट प्रेक्टिस रेगुलेशन 2015 को जल्द से जल्द लागू करने की मांग करता है मौके पर जिला सचिव शैलेंद्र विश्वकर्मा छोटू यादव राजू ठाकुर एवं जिला महासचिव दिवाकर शरण तथा जिले के लगभग 500 फार्मासिस्ट उपस्थित थे।