whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27212874
Loading...


गुरु के माध्यम से ही परमात्मा की प्राप्ति संभव है-श्री जियर स्वामी

location_on बंशीधर नगर access_time 12-Aug-23, 07:49 PM visibility 656
Share



गुरु के माध्यम से ही परमात्मा की प्राप्ति संभव है-श्री जियर स्वामी


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-प्रखंड के पाल्हे जतपुरा ग्राम में चल रहे प्रवचन के क्रम में श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि बिना गुरु का परमात्मा की प्राप्ति संभव नहीं है.गुरु के द्वारा ही परमात्मा की प्राप्ति संभव है, अतः जीवन में गुरु होना अति आवश्यक है. सधे हुए गुरु मिल जाए तो फिर क्या कहना है. साक्षात नारायण का दर्शन है. उन्होंने कहा कि पूरे ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा महत्व सत्संग का है. जिस पर भगवत कृपा होती है उसी को सत्संग करने का सौभाग्य प्राप्त होता है. किसी के भी जीवन में अगर सच्चे संत का दर्शन हो जाए तो पूरा जीवन सफल माना जाता है।. जो सात जन्मों में मिलना संभव नहीं है वह एक सच्चे संत के दर्शन मात्र से संभव हो सकता है इस कलिकाल में संत दर्शन का बहुत ही बड़ा महत्व है.मनुष्य मात्र भगवत प्राप्ति का अधिकारी है. वह प्रत्येक परिस्थिति में भगवान को प्राप्त कर सकता है.परमात्मा की प्राप्ति में देरी नहीं लगती.देरी लगती है, सुख की इच्छा का त्याग करने में. केवल भगवान की इच्छा हो तो भगवान प्रकट हो जाएंगे. अथवा कोई भी इच्छा ना हो तो भगवान प्रकट हो जाएंगे. अधूरापन नहीं होना चाहिए. सच को जानो चाहे मत जानो पर जिसको जानते हो उसका त्याग कर दो.ईश्वर की प्राप्ति हो जाएगी.परमात्मा प्राप्ति में मनुष्य जितना स्वतंत्र है उतना और किसी कार्य में स्वतंत्र नहीं है. परमात्मा प्राप्ति के लिए उपायों की इतनी जरूरत नहीं है जितनी भीतर की लगन की जरूरत है. धन की प्राप्ति में तो क्रिया की मुख्यता है परमात्मा की प्राप्ति मे लालसा की आवश्यकता है. संसार के बारे में जानने से बैराग्य हो जाएगा और परमात्मा को जानने से प्रेम हो जाएगा.श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि संसार में जितनी भी दिखने वाली वस्तुएं हैं वे सब नश्वर है.ईश्वर प्राप्ति में यह सब बाधा है,क्योंकि जब तक संसार से बैराग्य नहीं होगा तब तक ईश्वर की प्राप्ति नहीं हो सकती.जब मनुष्य संसार के बारे में हकीकत जान लेगा तो उसे बैराग्य ले लेगा लेकिन जब ईश्वर के बारे में जान लेगा तो उनसे प्रेम हो जाएगा. भगवान की तरफ खिंचाव होने का नाम भक्ति है.भक्ति कभी पूर्ण नहीं होती.प्रत्यूष उत्तरोत्तर बढ़ती ही रहती है.भेद मत में होता है प्रेम में नहीं. प्रेम संपूर्ण मत वादों को खा जाता है.भागवत प्रेम में जो आनन्द है वह ज्ञान में नहीं है. ज्ञान में तो अखंड आनन्द है पर प्रेम में अनंत आनन्द है. तपस्या से प्रेम नहीं मिलता प्रत्यूष शक्ति मिलती है. प्रेम भगवान में अपनापन होने से मिलता है. जिसका मिलना अवश्यंभावी है उस परमात्मा से प्रेम करो और जिसका बिछुड़ना अवश्यंभावी है उस संसार की सेवा करो.प्रेम वही होता है जहां अपने सुख और स्वार्थ की गंदगी नहीं होती.जब तक साधक अपने मन की बात पूरी करना चाहेगा तब तक उसका न शगुण में प्रेम होगा न निर्गुण में. जो चीज़ अपनी होती है वह सदा अपने को प्यारी लगती है.अतः एकमात्र भगवान को अपना मान लेने पर भगवान में प्रेम प्रकट हो जाता है.जब तक संसार से प्रेम है तब तक भगवान में असली प्रेम नहीं है.जब तक नाशवान की तरफ खिंचाव रहेगा तब तक साधन करते हुए भी भगवान की तरफ खिंचाव और उसका अनुभव नहीं होगा.प्रेम मुक्ति से भी आगे की चीज है मुक्ति तक तो जीव रस का अनुभव करने वाला होता है.पर प्रेम में वह रस का दाता बन जाता है. ज्ञान मार्ग में दुख बंधन मिट जाता है और स्वरूप में स्थित हो जाताहै.पर मिलता कुछ नहीं. परंतु भक्ति मार्ग में प्रतिक्षण प्रेम मिलता है.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play