whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27211874
Loading...


शहीदों के सम्मान में निकाली गई प्रभात फेरी

location_on मझिआंव access_time 12-Aug-23, 07:15 PM visibility 660
Share



शहीदों के सम्मान में निकाली गई प्रभात फेरी


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : प्रखंड क्षेत्र के आरके पब्लिक स्कूल के छात्राओं के द्वारा शहीदों की याद में शनिवार को प्रभात फेरी निकाली गई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन पर वीर वीरांगना व शहीदों को सम्मान देने के लिए "मेरी माटी, मेरा देश" अभियान के उपलक्ष्य में नगर पंचायत क्षेत्र के आर के पब्लिक के निदेशक अलखनाथ पांडेय के निर्देश पर छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में निकाली गई प्रभात फेरी चंद्रवंशी पेट्रोल पंप से मुख्य बाजार होते हुए पुरानी हॉस्पिटल ब्लॉक रोड आकर प्रखंड कार्यालय के समीप समाप्त किया गया। इस दौरान तमाम छात्राओं के द्वारा वीर शहीदों अमर रहे,वंदे मातरम एवम भारत माता की जय आदि नारे लगाए जा रहे थे।
प्रभात फेरी समापन के दौरान विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में आयोजित मेरी माटी मेरा देश अभियान का मुख्य उद्देश्य वीर शहीदों को याद करना एवं देश के प्रति लगाव को बढ़ावा है।इस दौरान विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा विद्यालय के तमाम छात्र-छात्राए शामिल हुए। उपायुक्त के द्वारा किया गया क्रार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत मुख्यालयों एवं नगर पंचायत क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए।इस दौरान मझिआंव नगर पंचायत के शिव मंदिर तालाब पार्क के समीप आयोजित "मेरी माटी, मेरा देश" कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त शेखर जमुआर ने 16जुलाई2010को लातेहार जिले के पतकी जंगल में उग्रवादियों के मुठभेड़ में शहीद हुए दुबेतहले गांव के अशोक कुमार पासवान के शिलापट का अनावरण किया।
साथ ही शाहिद के पिता रामप्रीत राम एवं माता हीरा देवी को बुक्के देकर व साल ओढ़ाकर सम्मानित किया।और कहा कि उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा।इस अवसर पर शहीद के माता पिता उपायुक्त से सम्मान पाकर भावुक होकर विलखने लगे, जिन्हें उनके द्वारा ढांढस बंधाया गया। इसके पश्चात डीसी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया और पांच प्रण का हाथ उठाकर शपथ लिया गया।इस अवसर पर मझिआंव बीडीओ नितेश भास्कर ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को शपथ की प्रति को पढ़ते हुए शपथ दिलाया। शपथ लेते हुए कहा गया कि हम मनसा वाचा कर्मणा से देश को विकसित करने हेतु सदैव ततपर एवं प्रयत्नशील रहेंगे, हम प्रतिज्ञा करते हैं कि दासता एवं औपनिवेशिक मानसिकता के किसी भी प्रतीक को हम अपने आचार व ब्यवहार से दूर रखेंगे, हमे गर्व है अपने देश की अनमोल विरासत एवं सार्वभौम परंपरा पर और हम निरन्तर गौरवान्वित होकर इस मनोभाव को अंगीकार करेंगे. एवं देश की एकता व अखंडता को अक्षुण बनाये रखने हेतु सदैव एवं अनवरत प्रयत्नशील होकर और देश को विघटनकारी तत्वों से सुरक्षित रखने हेतु अहर्निश प्रयास रत रहेंगे, एक जागरूक नागरिक होने के नाते हम अपने उत्तरदायित्व एवं कर्तव्यबोध के प्रति जागरूक होकर समाज व देश के विकास हेतु सदैव प्रयत्नशील रहेंगे. इसके बाद उपायुक्त द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर एवं शहीद की याद में बृक्षारोपण भी किया गया।
मौके पर मझिआंव अंचलाधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर,नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शुशील कुमार,रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ गोबिंद प्रसाद सेठ, नगर पंचायत के नगर प्रबंधक राकेश पाठक, प्रधान सहायक अनूप तिवारी, नाजिर अमित पाठक, स्वच्छता मिशन प्रभारी राकेश श्रीवास्तव, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी,निवर्तमान उपाध्यक्ष सुनीता देवी, जिला विधायक प्रतिनिधि भोला चंद्र वंशी,संजय कमलापुरी सहित कई निवर्तमान वार्ड पार्षद उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play