whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27211556
Loading...


पढ़ें मेराल से यासीन का रिपोर्ट

location_on मेराल access_time 12-Aug-23, 06:49 PM visibility 726
Share



पढ़ें मेराल से यासीन का रिपोर्ट


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : पराडाइज पब्लिक स्कूल मेराल में सावन मास के उपलक्ष्य पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शनिवार को तीन ग्रुप में किया गया। प्रथम ग्रुप में कृतिका कुमारी प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान वैष्णवी कुमारी, तृतीय स्थान शबया कुमारी। द्वितीय ग्रुप में प्रथम स्थान शोभा कुमारी द्वितीय स्थान संध्या कुमारी तृतीय स्थान सृष्टि कुमारी तथा तृतीय ग्रुप में प्रथम स्थान जानवी कुमारी द्वितीय स्थान श्रेया कुमारी तृतीय स्थान अंशु कुमारी अंक लाकर रंगोली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक इंजीनियर इमाम ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिता से बच्चों में कल्पनाशील का विकास होता है बच्चों को खाली समय में सदुपयोग करने के लिए विभिन्न प्रकार के जीव जंतु सहित वनस्पतियों का आकार देने का प्रयत्न करना चाहिए, बच्चों के अंदर छुपे प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है इसलिए स्कूल में ऐसे प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष कराई जाती है और बच्चों को पेंटिंग मेहंदी रंगोली आदि बनाने सिखाया जाता है।
इस मौके पर सगुनी यादव मोहन जी तैयब अंसारी जितेंद्र कुमार राधेश्याम यादव के अलावा स्कूल के हेडमास्टर लालजी पाल दीनानाथ चौधरी, सरफराज अंसारी, मधु तिवारी, आरती कुमारी हाजरा खातून, अरविंद कुमार, सुधीर कुमार, प्रिया कुमारी उपस्थित रहे। मेराल प्रखंड के जन वितरण प्रणाली डीलर संघ ने शनिवार को अगस्त माह के आवंटन कट जाने के खिलाफ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रवेश कुमार साव को आवेदन सौपा है सौपे गए आवेदन के माध्यम से डीलर संघ के अध्यक्ष मानदेव बैठा ने बताया कि प्रखंड के सभी डीलर का ऑनलाइन आवंटन रहते हुए भी अगस्त माह का राशन नहीं मिल रहा है उन्होंने कहा कि अगस्त माह का सभी जन वितरण प्रणाली के डीलरों का अगस्त माह का राशन के लिए एस आई ओ बन चुका था लेकिन 12 अगस्त को ऑनलाइन चेक करने पर पता चला कि लगभग मेराल प्रखंड के आधा से अधिक डीलरों का आवंटन शून्य हो गया है जबकि कुछ डीलरों का आवंटन 50% है जिसके चलते अगस्त माह का राशन लाभुकों को देने में हम सभी डीलर असमर्थ हैं ।
उन्होंने कहा कि हम सभी आवेदन देकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से मांग किया है कि अगस्त माह में बने एस आई ओ के अनुसार राशन उपलब्ध कराया जाए ताकि हम सभी डीलर समय से लाभुकों को वितरण कर सके। इस संबंध में आपूर्ति पदाधिकारी प्रवेश कुमार साव से पूछे जाने पर बताया कि जिला में सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण राशन का रिपोर्ट गलत शो कर रहा है जिला में सॉफ्टवेयर बनाने का कार्य चल रहा है जो 2 से 3 दिनों के अंदर सुधार कर लिया जाएगा, इसके बाद सभी डीलरों का राशन का आवंटन सही रिपोर्ट दिखने लगेगा।जो सभी डिलरो को राशन उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर सुनील प्रसाद गुप्ता विरझन राम मनोज कुमार रामलखन बैठा कृष्ण कुमार सिंह भरत चौधरी रामसेवक साव लालू प्रसाद केसरी रविंद्र पासवान नंदू चौधरी पार्वती देवी गिरिजा देवी सहित कई लोग मौजूद थे पुलिस ने देसी कट्टा के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है इस संबंध में थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति में बबलू कुमार उर्फ बबलू चंद्रवंशी उसका भाई विजय कुमार उर्फ विजय चंद्रवंशी पिता सुकन राम दोनो गढ़वा थाना क्षेत्र के उडसुगी गांव के कुशमाहा टोला निवासी है उन्होंने बताया कि बबलू कुमार का ससुराल टैटूका काला गांव में है कुछ दिन पूर्व बबलू कुमार का विवाद ससुराल गांव के टैटूका निवासी अरुण कुमार से हुआ थ उक्त विवाद को लेकर दोनों भाई टैटूका काला गांव पहुंचकर पिस्तौल का भय दिखाते हुए अरुण को धमकाया उक्त मामले में अरुण कुमार ने मेराल थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने का मांग किया जिस पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने आवेदन पर मेराल थाना कांड संख्या 138 ऑब्लिक 23 के तहत मामला दर्ज किया।
गिरफ्तार कर मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play