मेराल : मेराल प्रखंड के हासनदाग पंचायत भवन पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शनिवार को मुखिया फुलवंती देवी के नेतृत्व में कलश में ढोल बाजे के साथ सामूहिक रूप से मिटी उठाया गया मिट्टी उठाने के क्रम में पंचायत सचिव राजेंद्र राम द्वारा शपथ दिलाया गया वहीं लोगों ने भारत माता की जय, मेरा मिट्टी मेरा देश का नारा लगाया इसके बाद कलश में सभी लोगों ने मिलकर मिट्टी उठाया।
इसके बाद ढोल बाजे के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रखंड कार्यालय में मिट्टी से भरे कलश को जमा किया। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी बीडीसी नंदू चौधरी उप मुखिया अविनाश कुमार चौबे उर्फ बिट्टू रोजगार सेवक रघुवर राम प्रणय चौबे गुलवास अंसारी कोमल चौधरी कमल किशोर चौबे यासीन अंसारी उषा कुमारी अर्केश चंद्रवंशी संतोष चौधरी नागेंद्र चौधरी राजू कुमार सुनील कुमार बैठा जन्नत अंसारी राजेंद्र चौधरी दिवाकर चौबे नरेश राम संजय चौधरी प्रतिमा देवी सुजंती देवी सहित कई लोग शामिल थे।