बंशीधर नगर : - स्वंत्रता दिवस 2023 के अवसर पर अनुमंडल मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के लिए शनिवार को प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रशाल में दूसरे दिन सामूहिक मैदानी कार्यक्रम हेतु विद्यालयों से आये हुए छात्रों का चयन किया गया.
राजकीय मध्य विद्यालय जंगीपुर की शीतल कुमारी व टीम चयन किया गया. एसपीडी कॉलेज से काजल कुमारी व टीम, होलीक्रॉस उच्च विद्यालय से वर्षा कुमारी व टीम ,कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से नूरजहाँ एंव टीम, अम्बालाल पटेल उच्च विद्यालय से आरुषि व टीम,गुरुकुल पब्लिक स्कूल से अनन्याराज का चयन किया गया.मौके पर उपस्थित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडेय ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि आप सभी कला के क्षेत्र में भी नाम रौशन कर सकते हैं.आप सभी बच्चों का भविष्य उज्जवल हैं बशर्ते कड़ी मेहनत व कठिन तपस्या करना होगा.
चयन समिति में सीआरपी संजय कुमार सिंह, शोभा कुमारी ,बिरेन्द्र कुमार पांडेय,अखिलेश प्रसाद शामिल थे. इस अवसर पर रामलाला मिश्र, कुमारी जया, रजनी कुमारी,नन्दगोपाल भगत, अमरेन्द्र दास, प्रतिमा पाण्डेय,सुमित्रा कुमारी ,नेहा कुमारी, एमडीएम ऑपरेटर अमित कुमार सहित विभिन्न विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिका उपस्थित थे.कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कमलेश कुमार पांडेय ने किया.