whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27209556
Loading...


खबर श्री बंशीधर नगर से

location_on बंशीधर नगर access_time 11-Aug-23, 07:47 PM visibility 749
Share



खबर श्री बंशीधर नगर से


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य सपरिवार शुक्रवार को बाबा बंशीधर मंदिर व राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद राजकीय मध्य विद्यालय नगर उंटारी पहुंचे.कुलपति के आगमन पर विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया.छात्राओं ने सत्यम शिवम सुंदरम व टन टन घण्टी बजे- स्कूल चले हम गाने पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया.छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य व शिक्षा प्रद गीत सुनकर कुलपति काफी प्रभावित हुये तथा छात्राओं को पुरस्कृत कर उन्हें आशिर्वाद दिया.वे विद्यालय परिवार की सराहना करते हुये कहा कि यहां सभी शिक्षक,शिक्षिकाएं एक परिवार की तरह रहकर कार्य करते है,जो काफी सराहनीय है.उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ सफाई व वर्ग व्यवस्था देखकर प्रसन्नता व्यक्त किया.विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार विश्वकर्मा ने तथा विद्यालय के शिक्षकों ने बुके देकर कुलपति को सम्मानित किया. मौके पर कुलपति कार्यालय के सहायक राजीव मुखर्जी,श्री सदगुरू जगजीतसिंह नामधारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ धर्मचन्दलाल अग्रवाल,प्रो0 सरोज कुमार,शिक्षक खुशदिल सिंह,आफताब आलम,अनूप कुमार ठाकुर,मीरा कुमारी,शशि कुमारी सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे. श्री बंशीधर नगर-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनुमंडलीय मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में प्रस्तुत होने वाले राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत व देश भक्ति गीत ,प्रगति गीत के चयन के लिये प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में विभिन्न विद्यालयों के छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.प्रतियोगिता में राष्ट्रगान के लिये प्लस टू उच्च विद्यालय नगर उंटारी की छात्रा मुस्कान,इशिता,आकांक्षा,अरीबा खातून का,बंदेमातरम के लिये गुरुकुल पब्लिक स्कूल का चयन किया गया.देशभक्ति व प्रगति गीत के लिये अम्बालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय की मारिया सौदा व पल्स टू उच्च विद्यालय की अरीबा खातून ने संयुक्त रूप से प्रथम,बालिका मध्य विद्यालय की कशिश खातून ने द्वितीय तथा मध्य विद्यालय नगर उंटारी की पंखुड़ी,काजल व सफल परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.चयन समिति में शिक्षक द्वारिका नाथ पांडेय,अखिलेश प्रसाद तथा सीआरपी शोभा पांडेय शामिल थे.मौके पर शिक्षक अमरेन्द्र दास,रामलला मिश्र,प्रतिमा पांडेय,सुमित्रा कुमारी सहित सम्बंधित विद्यालय के शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कमलेश कुमार पांडेय ने किया. हमारे द्वारा किए हुये कर्मों का फल सुख और दुख के रूप में प्राप्त होता है -जीयर स्वामी श्री बंशीधर नगर-प्रखंड के पाल्हे जतपुरा ग्राम में चल रहे प्रवचन के क्रम में श्री श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार हमारे चाहने के बाद भी दुख हमारा पीछा नहीं छोड़ता है, ठीक उसी प्रकार से हम नहीं भी कामना करेंगे तो हमारा सुख और आनंद हमारे पास रहेगा. जैसे हम दुख के लिए प्रयास नहीं करते हैं, उसी प्रकार सुख के लिए भी हमें प्रयास नहीं करनी चाहिये. हमें कर्तव्य व कर्म अच्छा करना चाहिये.उन्होंने कहा कि लज्जा हमारी राष्ट्र की संस्कृति है.जहां लज्जा नहीं रहती है वहां सब कुछ रहने के बाद भी कुछ रहने का औचित्य ही नहीं बनता है.लज्जा मानव की गरिमा है.अगर इसे संस्कृति से हटा दिया जाये तो पशु और मनुष्य में कोई अंतर हीं नहीं रह रह जायेगा. उन्होंने कहा कि  लोग विवाह से पहले ही पत्नी के साथ फोटो खिंचवा कर दूसरे को , मित्र को भेज देते हैं.मनुष्य को गरिमा और लज्जा ( शर्म ) का ख्याल रखना चाहिये.यहीं  कारण है कि हम संस्कृति को भूल जाने के कारण सभी साधन रहने के बाद भी निराश हैं.भक्तिपूर्वक परमात्मा का ध्यान करना ही श्रेष्ठ प्रायश्चित है. मन द्वारा, वाणी द्वारा, शरीर द्वारा भक्तिपूर्वक परमात्मा का ध्यान करते हुए उनके नाम गुण, लीला, धाम इन चारों का जो उपासना करता है, यह श्रेष्ठ प्रायश्चित है.यह जितना श्रेष्ठ प्रायश्चित है उतना श्रेष्ठ प्रायश्चित यज्ञ, दान, तप भी नही है.यज्ञ, दान, तप करने वाले का हो सकता है ,उसके पापों का मार्जन न हो,लेकिन जो मन से वाणी से पवित्र होकर नाम गुण, लीला, धाम इन चारों का जो भावना करता है ,यहीं सबसे श्रेष्ठ प्रायश्चित है.श्रीमद्भागवत गीता में अर्जुन ने भगवान श्री कृष्ण से पुछा है कि जो परमात्मा के अधिकारी हैं उनकी क्या भाषा है. उनकी क्या बोल चाल है, क्या लक्षण है,तो भगवान ने बताया कि जो भगवान में सोता है, जगता है, खाता है, उठता है, बैठता है, इतना ही नही जैसे कछुआ अपने शरीर को फैलाकर जल में तैरता है,उसी प्रकार से जो स्थितप्रज्ञ होते हैं, भगवान के भक्त होते हैं, वे दुनिया में अनेक प्रकार के लोगों को संदेश देने के लिए कहीं यज्ञ करते हैं तो कहीं मंदिर बनाते है .इसके द्वारा जब समाज को संदेश दे देते हैं तो फिर अपने में समेटने लगते हैं, यही निर्वाण पुरूष का लक्षण है. उन्होंने कहा कि गलत लोगों के संग में नही रहना चाहिये.इसलिये अपने आसनो को जीतना चाहिये.आप गलत लोगों के प्रभाव में नही आयें.गलत लोगों के प्रभाव में आकर आप कहीं गलत मार्ग पर न चलें, बल्कि आपके संग में रहकर गलत व्यक्ति सही मार्ग पर चलने लगे,यहीं जीतासन का मतलब है. दुसरा जीत स्वासन है यदि आपको कोई अहित कर दे पर आप उसका अहित की भावना न किजिये.पापी लोगो का अन्न नही खाना चाहिये.पापी लोगों का न ही संग करना चाहिए तथा न ही अन्न खाना चाहिये. ऐसा करने से बुद्धि, मति, पापी के अनुसार हो जाता है. भीष्म पितामह ने दुर्योधन का संग किया था तथा उनका अन्न खाया था,इसलिए द्रोपदी को बचा नही पाये. देखते रहे. अनीति अन्याय को भी दुर्योधन के प्रति अपना अधिकार मान लिये थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play