मझिआंव :
थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से गुरुवार के रात्रि में थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी कर 7 पशुओं सहित आधा दर्जन तस्करों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई जिसमें अधौरा चक्का एवं मोरबे गांव में सात पशुओं के साथ एवं आधा दर्जन पशु तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। जिसने 2 पिकअप भान मोटरसाइकिल एवं पांच पीस मोबाइल जप्त किया गया है ।जिसका केस कांड संख्या 94/23 ,धारा अवैध पशु तस्करी के तहत मामला दर्ज करते हुए सभी 6 आरोपियों को जेल भेज दिया गया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी श्री पंडित ने बताया कि अधौरा गांव निवासी शकील खान, जियाउल खान34वषॅ ,एवं घुरुआ गांव निवासी दिलहसन खान 20वषॅ, इमामुल खा उफॅ बुधन खां 32 वर्ष,रहीम खान 40वषॅ ,हदीस खान को शुक्रवार को गढ़वा जेल भेज दिया गया।
इस तरह से थाना प्रभारी के द्वारा अवैध पशु तस्करों पर कार्रवाई करने से पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है। इधर थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी सूरत में प्रतिबंधित पशुओं को तस्करी नहीं करने दिया जाएगा। तथा थाना क्षेत्र में अवैध धंधा करने वालों पर सख्त -से- सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रोड पर पानी भरने से यातायात हुआ बाधित
प्रखंड क्षेत्र के खरसोता गांव में कांडी सतबहिनी झरना जानेवाली सड़क का हाल काफी नारकीय बना हुआ है। वर्षा की पानी निकास नहीं होने के कारण पीच वाली सड़क जो खरसोता से कांडी प्रखंड के सतबहिनी झरना तक जाती है उसमें लगभग 2 से 3 फीट पानी लगा हुआ है। लगातार बारिश होने पर लोगों के घरो एवं दुकानों में पानी घुस जाता है।
इस संबंध में ग्रामीणों के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर इस पर कार्रवाई करने की मांग की है ।दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि पानी का निकास नहीं होने से खरसोता मोड पर मुख्य सड़क पर पानी जमा होने से भारी भरकम वाहनों को आने -जाने के क्रम में रोड पर का गंदा पानी पूरे घर एवं दुकानों के अंदर तक चला जाता है ।जिससे जल जमाव होने से मलेरिया सहित अन्य बीमारीयों का दावत दे रहा है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर पंचायत के मुखिया रीता देवी, वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों में कामेश्वर चौधरी, नंदू चौधरी, विश्वनाथ पासवान ,पिंटू पासवान, समाज सेवी पप्पू कुमार , अशोक राम, अवधेश चौधरी ,जनेश्वर चौधरी, विनोद मेहता शीलवंती देवी, ललन चौधरी, रामेश्वर राम ,विजय राम, लक्ष्मण राम ,तुलसी राम, उपेंद्र कुमार रवि सहित काफी संख्या में ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी को देखकर पानी निकास करने की गुहार लगाई है।
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर ने बताया कि पंचायत में मुखिया स्वयं सक्षम हैं,तथा पंचायत में ग्रामसभा के माध्यम से 15वे वित की राशि से रोड के दोनों तरफ नाली बना देने से रोड पर जलजमाव समस्या को दूर किया जा सकता है।जिसे मुखिया कर सकते हैं।