whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27208154
Loading...


छापेमारी अभियान जारी रहेगा, अवैध बिजली चोरी करने वालों की अब खैर नहीं : गुणवंत

location_on बंशीधर नगर access_time 11-Aug-23, 05:33 PM visibility 690
Share



छापेमारी अभियान जारी रहेगा, अवैध बिजली चोरी करने वालों की अब खैर नहीं : गुणवंत


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : -- बिजली चोरी करने वालों की अब खैर नहीं है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने 8 अगस्त दिन मंगलवार को अवैध बिजली जलाने वाले के विरुद्ध बंशीधर नगर प्रखंड में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी अभियान के दौरान एक दर्जन लोगों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। बिजली विभाग के कनीय विद्युत अभियंता गुणवंत कुमार ने सभी आरोपियों के विरुद्ध बंशीधर नगर थाना में अवैध रूप से बिजली चोरी करने का प्राथमिक के दर्ज कराई गई है। गुणवंत कुमार ने बताया कि मंगलवार को श्री बंशीधर नगर प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान एक दर्जन लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए हैं। बिजली चोरी में पकड़े गए ये लोग छापेमारी अभियान के दौरान बिजली चोरी करने में पकड़े गए लोग में ब्लॉक मोड़ निवासी जमालुद्दीन अंसारी पिता रहमत अंसारी पर 12000 रुपए क्षतिपूर्ति, सुरेंद्र मेहता पिता स्व रामनाथ मेहता पर 5000 रुपए क्षतिपूर्ति जिसमें विभाग पिछला बकाया राशि 29843 रुपए है।
मनोज कुमार पिता सखीचंद राम पर 9600 रुपए क्षतिपूर्ति, रेनू भारती पति अरुण भारती पर 12400 रुपए क्षतिपूर्ति, अशोक कुमार पिता काशीनाथ प्रसाद पर 22000 रुपए क्षतिपूर्ति, सत्येंद्र कुमार पिता विजय साव पर 16800 रुपए क्षतिपूर्ति एवं विजय प्रसाद पिता हरिप्रसाद पर 9600 रुपए क्षतिपूर्ति। ये सभी सरेह टोला के निवासी है। विश्वकर्म मोहल्ला निवासी भागमणि देवी पति रंजीत विश्वकर्मा पर 5000 रुपए क्षतिपूर्ति जिसमें विभाग का पिछला बकाया राशि 4334 रुपए है। बंशीधर रोड निवासी आलोक कुमार पिता महेंद्र प्रसाद पर 9600 रुपए क्षतिपूर्ति, थाना गली निवासी रामस्वरूप प्रसाद पिता रामजन्म शाह पर 12000 रुपए क्षतिपूर्ति, थाना गली निवासी ओम प्रकाश जयसवाल पिता स्व रामजनम प्रसाद पर 9600 रुपए क्षतिपूर्ति जिसमें विभाग का पिछला बकाया राशि 21216 रुपए है।
वही थाना गली निवासी सूरज कुमार पिता स्व राम जन्म प्रसाद पर 9600 की क्षतिपूर्ति का मामला दर्ज कराया है। कनीय विद्युत अभियंता गुणवंत कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 धारा 135 एवं 138 के तहत कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान कई जगहों से तार जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विद्युत ऊर्जा चोरी रोकने के लिए एक छापेमारी दल का गठन किया गया है। जिसका नेतृत्व विद्युत सहायक अभियंता दीपक कुमार कर रहें है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी उपभोक्ता अपने घर में बिना मीटर या बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग नहीं करें।
बिजली चोरी करने वालों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। छापेमारी दल में कनीय सारणी पुरुष महावीर स्वांशी, एजेंसी द्वारा नियुक्त मानव दिवस कर्मी प्रेम मेहता एवं नईम अंसारी का नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play