भवनाथपुर :
सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र में गुरुवार को गढवा जिला से आये चीकित्सक टीम के द्वारा मानसिक रोगियों का जांच किया गया जिसमें शिविर में आये बिभिन्न जगहों से छह रोगियों का जांच किया गया ।बताते चले कि पूर्व से निर्धारित मानसिक रोगियों के लिए यह शिविर लगाया गया था जिसको लेकर विभाग के द्वारा ध्वनि यंत्र से प्रचार प्रसार किये गए थे ।इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र के प्रभारी डॉ रंजन दास गढवा से जांच टीम में आये कुमार संजीव सरन साइकलोजिस्ट ,राजकुमार वर्मा ,जीएनएम जोनिम्मता कुजूर ,धर्मराज पासवान सहित टीम के सदस्य उपस्थित थे ।
) एक दैनिक पत्रकार के साथ खबर छापने के बिरुद्ध में दबंगो के द्वारा गाली गलौज के साथ साथ जेसीबी मशीन से जमीन में गाड़ने की धमकी दी गई है जिसके बाद पीडत पत्रकार के द्वारा परशु रावत पिता सोबरन रावत दो अन्य बुका लँगड़ी गांव के विरुद्ध भवनाथपुर थाने में इसकी लिखित शिकायत की गई है परन्तु आवेदन देने के दस घण्टा बीतने के बाउजूद आरोपी पुलिस के पकड़ से दूर है ।
बताते चलें कि भवनाथपुर ब्लॉक मुख्य गेट से अंचल कार्यालय तक 15वें वित्त से आरसीसी सड़क निर्माण होना है जिसमे बुधवार को संवेदक के द्वारा मजदूर के बजाय जेसीबी से कार्य कराने को लेकर विभिन्न अखबारों में खबर प्रसारीत की गई थी जिससे आक्रोशित होकर संवेदक के द्वारा गुरुवार को एक पत्रकार के साथ अहले सुबह एक चाय दुकान पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई है ।इस घटना से स्थानीय पत्रकारों में काफी आक्रोश है ।

)प्रखण्ड कार्यालय के सभागार कक्ष में बीटीएम राकेश कुमार रजक ने प्रखण्ड के किसान मित्र के साथ बैठक किया। बैठक में मुख्य रूप से केसीसी ऋण को लेकर चर्चा किया गया। बीटीएम ने कहा पीएम किसान सम्मान निधि योजना से लाभ ले रहे किसानों को केसीसी लोन मुहैया कराने के लिए कार्य में तेजी लाए।
ताकि प्रखंड के किसानों को केसीसी लोन स समय मिल सके। बैठक में किसान मित्र अनुज पाठक, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सुनील राउत, पंचम साह, प्रेम यादव, दीपक जायसवाल, सुनील राम आदि उपस्थित थे।