गढ़वा : गुरुवार को पंचायत सचिवालय कल्याणपुर के प्रांगण में "मेरी माटी, मेरा देश" अभियान के तहत एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
सभा की अध्यक्षता मुखिया अशोक कुमार ने की। सभा को संबोधित करते हुए मुखिया अशोक कुमार ने "मेरी माटी, मेरा देश" अभियान के कार्यक्रम 9 अगस्त से 15 अगस्त को विस्तृत रूप से बताया। साथ ही साथ सरकार के महत्पूर्ण अभियान को धरातल पर उतरने का जानकारी दी गई। उक्त विशेष सभा में मुखिया अशोक कुमार, बी टी एम अजय कुमार साहू, रोजगार सेवक अजय कुमार ठाकुर, ऊप मुखिया मुकेश पासवान, प्रज्ञा केंद्र संचालक सोनू कुमार सिंह, वार्ड सदस्य अजीत शर्मा, इदु अंसारी, अलका देवी, सौकत अंसारी, ज्ञासुदीन अंसारी, अनुज शर्मा, कुतबुद्दीन खा , बैकुंठ सिंह आदि कई लोग उपस्थित हुए।