बिशुनपुरा :
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मेरी माटी,मेरा देश कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को विशुनपुरा प्रखंड के अमहर खास पंचायत भवन में गुरुवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
ग्राम सभा में अमृत वाटिका निर्माण के लिए स्थल चयन की प्रक्रिया पुरी करते हुए 75 पौंधा लगाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मेरी माटी,मेरा देश अभियान कार्यक्रम के तहत वीर शहीदों के स्मारक का निर्माण किये जाने को लेकर नेहरु युवा केंद्र के स्वयसेवक कुमारी पूजा सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारीयो सहित कर्मियों के साथ मिट्टी को सम्मान के साथ इक्कठा करने का निर्णय लिया गया।इस मौके पर क्लष्टर कोऑर्डिनेटर मुकेश पासवान रोजगारसेव पिनाकी तिवारी, स्नेहलता, ममता देवी, आरती देवी, बबिता देवी, संगीता देवी, रूबी देवी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पूजा कुमारी उपस्थित थे।