whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27202533
Loading...


एनएसएस द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत उड़सुगी में किया गया पौधरोपण

location_on गढ़वा access_time 09-Aug-23, 06:40 PM visibility 657
Share



एनएसएस द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत उड़सुगी में किया गया पौधरोपण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत बुधवार को मेगा प्लांटेशन कार्यक्रम की शुरुआत सूरत पाण्डेय डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) के द्वारा गोद लिये गये गांव उड़सुगी से प्रारंभ की गयी। कार्यक्रम के पहले दिन इस गांव में फलदार, छायादार, इमारती, औषधीय पौधे लगाए गए। साथ ही ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय एनएसएस इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश सिन्हा के नेतृत्व में एनएसएस के स्वयंसेवक विनीत चौबे, पुनीत चौबे, सात्विक विश्वकर्मा, लौकिक विश्वकर्मा, अंकित कुमार, चन्द्रकान्त सिंह, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, उड़सुगी के प्रधानाचार्य आनंद प्रकाश रवि, सहायक शिक्षिक यशमन उंराव आदि के साथ उत्क्रमित विद्यालय परिसर, उड़सुगी समेंत गांव के विभिन्न क्षेत्रों में आम, आंवला, करंज, सागवान, अमलतास, बट आदि के पौधे लगाए गए।
साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए तत्कालिक व्यवस्था भी की गयी तथा ग्रामीणों को इसपर ध्यान देने का अनुरोध किया गया। उन्होने कहा कि भारत वीरों की भूमि है। भारत की आत्मा गांव में ही बसती है। आज स्वस्थ्य जीवन के लिए पर्यावरण का शुद्ध रहना आवश्यक है। पर्यावरण की रक्षा पेड़-पौधों से ही हो सकती है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अर्न्तगत प्रथम दिन उड़सुगी गांव में ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के तहत पुनः 11 अगस्त को महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण का कार्य किया जाएगा जबकि 12 अगस्त को एनएसएस के स्वयंसेवकों के बीच भारत एक विकसित राष्ट्र की परिकल्पना विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी है। कुल मिलाकर 101 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम के आयोजन में ग्रामीणों ने भी निष्ठाभाव से सहयोग किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play