गढ़वा : गढ़वा जिला फुटबाल संघ के तत्वाधान में बुधवार को परिसदन भवन में एक बैठक आयोजित किया गया।फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी 17 अगस्त से आयोजित होने वाले स्वर्गीय कौशल कुमार ठाकुर गढ़वा जिला फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर विचार विमर्श किया गया इसमें सिंतबर माह में आयोजित होने वाले झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित कराने को लेकर भी विचार विमर्श किया गया ।
गढ़वा जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किय। गढवा जिला फुटबॉल प्रतियोगिता मैं विजेता और उपविजेता टीम को नगद राशि देने का भी निर्णय लिया गया जिसमें विजेता टीम को 21000 रुपया नगद और उपविजेता टीम को ₹11000 नगद और फाइनल के दोनों टीमों के खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा टीम का पंजीयन शुल्क ₹2000 रखा गया है इस प्रतियोगिता में जिले की 20 क्लब को शामिल किया जाएगा प्रतियोगिता की पंजीयन की आखिरी तारीख 14/ 8/ 2023 होगी जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हेतु गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के सचिव जैनुल आबेदीन खान के नेतृत्व में आयोजन उप समिति का गठन किया गया।
जिसमें जैनुल आबेदीन खान को चेयरमैन,गढवा से उपेंद्र कुमार ,काडी से लक्ष्मण राम ,रंका से सत्येंद्र यादव,नगर उंटारी से कमलेश पांडेय,मेराल से प्रदीप सिंह ,तबीब आलम व राजन कुमार,भंडरिया से अमित रमकंडा से कंचन कुमार बरगढ़ से मनीष किस्पोट्टा चिनिया से विनोद यादव dandai से नीलकंठ सिंह भवनाथपुर से शक्ति सिंह को सदस्य रखा गया है इस गढ़वा जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के आधार पर गढ़वा जिला फुटबॉल टीम का गठन किया जाएगा जोकि गढ़वा में होने वाले अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में गढ़वा की टीम भाग लेगी जिला फुटबॉल प्रतियोगिता नॉक आउट के पध्दति पर आधारित होगा। प्रतियोगिता का सभी मैच का आयोजन रामा साहू उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित किये जायेंगें।
प्रतियोगिता के लिये पंजीयन आलोक स्पोर्ट में किया जायेगा।इसके लिये मोबाइल नंबर 8102648932,7739228922,6201073740 जारी किया गया है।मौके पर क्रिकेट संघ के सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह, जगगरनाथ राम,शुशील कुमार तिवारी,अखिलेश पासवान,धनंजयपासवान,अजयकांत,धीरज कुमार चौबे,अंकित चौबे,राजकमल तिवारी,किशोर कुणाल,राजेश प्रसाद चंद्रवंसी राजन कुमार आदि लोग उपस्थित थे।