whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27198864
Loading...


खबर श्री बंशीधर नगर से उमस कहानी हम लोग क्या नहीं है फिर भी दिल्ली के हिसाब से धीरे खुला है

location_on बंशीधर नगर access_time 09-Aug-23, 06:19 PM visibility 657
Share



खबर श्री बंशीधर नगर से उमस कहानी हम लोग क्या नहीं है फिर भी दिल्ली के हिसाब से धीरे खुला है


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : अनुमंडलीय पेंशनर समाज के कार्यसमिति की बैठक पेंशनर समाज के कार्यालय में समाज के अध्यक्ष गदाधर पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.बैठक में नगर उंटारी, खरौंधी,धुरकी व भवनाथपुर से 7 सदस्यों को शामिल किया गया.पेंशनर समाज द्वारा किये गये खर्च का अंकेक्षण कराया गया तथा ,अनुमोदन के लिये प्रस्तुत किया गया.बैठक में कार्यसमिति की बैठक प्रत्येक तीन माह पर कराने ,पेंशनरों की समस्याओं का समाधान कराने के लिये प्रत्येक माह के एक से सात तारीख तक कार्यालय खुला रखने,15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यालय पर 9.30 बजे झंडोत्तोलन करने का निर्णय लिया गया.बैठक में संरक्षक मण्डल के सदस्य शारदा महेश प्रताप देव,राम परिखा सिंह,विजय शंकर चौबे,सचिव शिवशंकर प्रसाद,उप सचिव सह कोषाध्यक्ष रामानंद पांडेय,कार्यालय सचिव शिवनारायण चौबे,गोपाल चौबे,राजकेश्वर महतो,रामाधार दुबे,कमलेश्वर पांडेय,यदुवर राम,सुदर्शन प्रसाद,जय गोविंद सिंह,हरिशंकर चौबे,सुदर्शन राम चंद्रवंशी,राजेश कुमार यादव,गोपाल राम,भरत चौबे,रालखन शुक्ल,जय किशोर शुक्ल,विंध्याचल शुक्ल,उदयचंद तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे. बैठक का संचालन पेंशनर समाज के सचिव शिवशंकर प्रसाद ने किया. मानव योनि दुर्लभ है इससे व्यर्थ में बर्बाद ना करें :- जीयर स्वामी श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने लोगों को समझाते हुए कहा कि हरि कृपा से मानव योनी मिलता है इसे व्यर्थ में बर्बाद नहीं करना चाहिए।
जितना हो सके संसार से मोह माया त्याग पर हरि के भजन में अपना समय लगाना चाहिए। संसार में रहते हुए अपने तथा अपने परिवार के पालन पोषण में भी समय देना चाहिए यह भी अनिवार्य है।संसार का नियम है। लेकिन ईश्वर की भक्ति बी इसी नियम के अंतर्गत आता है।श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि भगवान के भक्तों का अपमान नहीं करना चाहिए। इससे समस्त कुल का नाश हो जाता है। क्योंकि भगवान अपना अपमान सह लेते हैं लेकिन भक्तों का अपमान सहन नहीं करते हैं। वैसे तो किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए।मानव योनि दुर्लभ है इसमें बड़े सोच समझकर कोई भी कार्य करना चाहिए। भले ही अच्छा कार्य ना हो पाए लेकिन बुरा कार्य नहीं करना चाहिए। किसी का भला नहीं कर पाए तो बुरा भी नहीं करना चाहिए।
जहां तक हो सके सबसे आदर पूर्वक बात करनी चाहिए। संत महात्मा तथा द्वार पर आए हुए अतिथि का भरपूर सम्मान करना चाहिए। भगवान के भक्तों का अपमान करना यह भगवतापचार है। दुसरा भागवतापचार इसमें भगवान के साथ अपमान है। यह भी पाप है। हम मुर्ति की नही मुर्ति में पूजा करते हैं। तीसरा है अतितकरण अपचार इसमे जो शास्त्र में निषेध किया गया काम जो करता है यह भी पाप है। क्या करें क्या न करे पुस्तक सभी को पढ़ना चाहिए। चौथा है  कृतकर्म अपराध। जो शास्त्र में बताने के बाद भी हम नही करते हैं जैसे शास्त्र में बताया गया है कि स्नान करके ही खाना बनाना चाहिए यदि ऐसा नही करते हैं तो यह भी पाप है। जहां भोजन बनता है वह भी देवालय है। पांचवा है असह्य अपराध जो शास्त्र में धर्म बताया गया वह नही करते हैं जैसे नया नया पंथ संप्रदाय निकालना भी पाप है।
गाय को कसाई के यहां बेचने वाला महापापी है। जो सदाचारी विप्रों इत्यादि की हत्या करता है,उसको धोखा देता है, उससे कपट करता है। उसको महापापी कहा गया है। दुसरा महापापी है गोघाती जो गाय को कसाई के यहा बेचता है। और कसाई से उसको पहचान है या सम्पर्क है। वह भी महापापी है। शास्त्र में गोघाती भी कहा गया है। तीसरा है विश्वासघाती रात दिन मैत्री है थोड़ी सी बात में अपने मित्र से परिवार से विश्वासघात कर दिया उसे भी महापापी कहा गया है। मद्यसेवी यानी शराब पीने वाला व्यक्ति भी महापापी है। चौथा है गुरू पत्नी गामी वैसा व्यक्ति जो बहन के समान, गुरू पत्नी के समान,  बेटी के समान, माता के समान, चाची के समान, फुआ के समान के औरतों को लालच देकर, प्रलोभन देकर बहकाकरके अनुचित व्यवहार करता है वह महापापी कहा गया है। परंतु भागवत कथा सुनने से उसका भी उद्धार हो जाता है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play