भवनाथपुर : निलाम्बर पिताम्बर आदिवासी संघ भवनाथपुर के तत्वधान में बुधवार को राजकीय कृत उच्च विद्यालय के स्टेडियम में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीओ जयपाल महतो, थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय, जिला परिसद सदस्य रंजनी शर्मा, उप प्रमुख पिंटू टोपनो, समाज सेवी अजय वर्मा को आदिवासी समुदाय के लोगों ने ढ़ोल नगाड़े मांदर बजा कर, स्वागत गीत गाकर एवं अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया lमुख्य अतिथि बीडीओ जयपाल महतो, थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय, जिला परिसद सदस्य रंजनी शर्मा, उप प्रमुख पिंटू टोपनो, समाम सेवी अजय वर्मा ने सयुंक्त रूप से ने निलाम्बर पिताम्बर एवं बिरसा मुड़ा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात किया lकार्यक्रम के पूर्व सांस्कृतिक रैली के साथ सामूहिक नृत्य करते हुए समाज के लोगों ने कर्पूरी चौक, बजार होते प्रखंड कार्यालयभ्रमण करते हुए स्टेडियम ग्राउंड पहुंचेl
इस दौरान आदिवासी संस्कृति की मनमोहक छटां बिखेरते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।