भवनाथपुर : -प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाक के नीचे 15वें वित्त से बन रहे आरसीसी पथ निर्माण कार्य मे मजदूरों के बजाए जेसीबी का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे योजना का लाभ मजदूरों को नही मिल रहा है । ऐसे में सुदूरवर्ती इलाके की क्या स्थिति होगी स्वता आकलन किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि ब्लॉक गेट से 60 मीटर 15वें वित्त से आरसीसी पथ निर्माण किया जाना है जिसमें नियम तह मजदूरों से कार्य कराया जाना है इसके बावजूद संवेदक एवं विभाग के मिली भगत से मजदूरों को न लगा कर जेसीबी से कार्य कराया जा रहा है। लेकिन आपको जान कर हैरानी होगी कि उक्त कार्य ब्लॉक परिसर में कराया जा रहा है और पूरा कैम्पस सीसीटीवी के जद में है लोगो मे चर्चा है कि जब ब्लॉक कैम्पस में 15वें वित्त योजना के नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही है तो प्रखण्ड क्षेत्र में संचालित किए जा रहे योजना ओं की स्थिति क्या होगी।
इस संबंध में प्रखण्ड प्रमुख शोभा देवी से पूछे जाने पर कहा कि प्रखण्ड परिसर में आरसीसी पथ की स्वीकृति दी गई है जिस में जेसीबी का उपयोग नही किया जाना है अगर उपयोग किया गया है तो गलत है।