भवनाथपुर :
प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कई प्रस्ताव लिया गया। तय किया गया कि प्रखंड परिसर में सुबह9 बजे,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र9.15बजे, वन क्षेत्र कार्यालय में 9.30बजे, थाना परिसर में 9.40बजे, इस्पेक्टर कार्यालय मे 9.45बजे,बीआरसी कार्यालय में 10बजे,राजकीय बुनियादी विद्यालय मे 10.10बजे,राजकीयकृत उच्च विद्यालय मे 10.15 बजे, प्रोजेक्टबालिका उच्च विद्यालय में 10.25 बजे,कस्तूरबा विद्यालय में10.45बजे, कर्पूरी चौक में 11बजे,सभी पंचायत सचिवालय में 9.30बजे में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके अलावा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
बैठक में थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय,उपप्रमुख पिंटू टोपनो,सांसद प्रतिनिधि इंद्रदेव प्रसाद यादव, विधायक प्रतिनिधि भानु गुप्ता, बीपीओ तहमीद अंसारी, भवनाथपुर पंचायत मुखिया बेबी देवी, अरसली उत्तरी मुखिया इशरत जहां,चपरी मुखिया शैलेश चौबे, सिंदुरिया पंचायत मुखिया नंदलाल पाठक,कैलान मुखिया सुकनी देवीअनिल कुमार चौबे, धनंजय साह,बीडीसी शकील अहमद, मोहम्मद याकूब मौलाना, संजू देवी,पंचायत सचिव सतीश सिंह, अजीत सिंह, भुवनेश्वर सिंह, विष्णु प्रसाद,नीरज कुमार, रवि कुमार सहित लोग उपस्थित थे।

सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र के परिसर में लगा विशालकाय पेंड बीती रात्रि अचानक गिर पड़ा गनीमत रहा कि उस वक्त पेंड के इर्द गिर्द कोई वाहन या वेक्ति नही था नही तो एक बड़ी घटना घट सकती थी हालांकि पेंड गिरने से एक बिजली का पोल व तार छतिग्रस्त हो गया है।
कर्मी के द्वारा तुरन्त बिजली विभाग को फोन कर बिजली कटवाई गई ।बताते चले कि सप्ताल में सैकड़ों मरीजों का आना जाना होता है और ठीक सप्ताल भवन के बगल में पेंड स्थित था ।उसी पेंड के छांव में लोग प्रतिदिन अपनी वाहन के साथ साथ छांव में आराम के लिए खड़े रहते थे ।अगर उक्त पेंड दिन में गिरा होता तो कई लोग घायल व वाहन छतिग्रस्त हो जाते ।

सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र के एमपी डब्लू गुप्तेश्वर प्रसाद ने मानवता के साथ ईमानदारी पेस करते हुए एक वेक्ति अरुण चौबे पिता राजेन्द्र चौबे शिंगहिताली निवासी का सड़क पर गिरा हुआ पर्स जिसमे पाँच हजार नगद ,एटियम कार्ड व अन्य दसतावेज को वापस किया ।बताया जाता है कि गुप्तेश्वर प्रसाद अपने बाईक से सप्ताल आ रहे थे जिन्हें ब्लाक गेट के पास गिरा हुआ पर्स मिला जिसमे पांच हजार रु नगद एटियम व आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज मिला था ।
इसके बाद सप्ताल पहुँचकर अन्य कर्मियों को इसकी जानकारी दी चर्चा के बीच ही एक वेक्ति दौड़ता हुआ आया और अपना पर्स बताते हुए कहा कि सप्ताल से ही बाईक से पेट्रोल लेने जा रहा था इसी बीच पर्स पॉकेट से गिर गया था पम्प पर पहुँचने के बाद पता चला कि पर्स खो गया है।खोजते हुए दुबारा सप्ताल पहुंचा तो भीड़ देखर वँहा पहुंचा तो पता चला की उक्त समान मेरा ही है ।