गढ़वा : सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्थानीय जी. एन. कॉन्वेंट +2 स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में बड़े पैमाने पर विद्यालय के सभागार में मेरी माटी मेरा देश साथ ही भारतीय स्वतंत्रता की संग्राम में अगस्त माह की अहम भूमिका रही है।
आजादी के दिवानों ने इसी माह को में कई कार्यक्रमों को चलाकर जन-जन में राष्ट्र प्रेम की भावना को भरकर अंग्रेजों के विरुद्ध उठ खड़े होने का संदेश दिया। सत्य और अहिंसा के पुजारी गाँधी के द्वारा 8 अगस्त 1942 को स्वराज का नारा बुलंद किया गया। पूर्ण स्वतंत्रता के लिए ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत आज ही के दिन किया गया था। अंग्रेजों भारत छोडो आंदोलन को अगस्त क्रांति के रूप में भी जाना जाता है।
अपने संबोधन में विद्यालय के निदेशकमदन केशरी ने कहा कि - आज इस भव्य समारोह में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस में देश प्रेम की भावना को जाग्रत करना ही मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि आप बच्चों के कोमल मन मस्तिष्क में देश की आज़ाके संघर्ष और अमर शहीदों की बलिदानों की जानकारियां रखनी चाहिए ताकि समय आने पर हम भी कदम से कदम मिलाकर देश को विकास के पथ पर बढ़ें। वहीं अगस्त माह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का केन्द्रबिंदु रहा है। इसी माह में आजादी के लिए कई महत्वपूर्ण आंदोलन चलाए गए। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया कार्यक्रम है, जो आजादी के अमृत महोत्सब के समापन कार्यक्रम के रूप में भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाने का एक बड़ा कदम है।
इस कार्यक्रम का आयोजन 9 अगस्त से 15 अगस्त तक किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय स्वतंत्रता, संग्राम के दौरान वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और वीरांगनाओं को सम्मान व श्रद्धांजलि देना है। इस अभियान का उद्देश्य वैसे वीर शहीदों को सम्मान करना भी है जो अब तक गुमनाम हैं और उनका स्वतंत्रता संग्राम में बहुत बड़ा योगदान रहा। यह कार्यक्रम हमारे देश के विकास और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम सेभारतीय समाज को अपने मूल्यों और संस्कृति के प्रति संवेदनशील बनाने का एक प्रयास है तथा नागरिकों को उनके राष्ट्रभक्ति और देश प्रेम के प्रति समर्पित बनाने का एक जरूरी कदम है। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का उद्देश्य हमें देश के समृद्धि और समृद्ध संस्कृति के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
हमारी मातृभूमि भारत विविधता और समृद्धि प्रतीक उहै, और हमें इसे संरक्षित रखना है और उसके विभिन्न संस्कृतियों और भाषाओं का सम्मान करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम अपने देश को महान बनाने का संकल्प लेते हैं और एक सशक्त, समृद्ध और प्रगतिशील भारत का निर्माण करने के लिए सक्रिय रूप से योगदान करने करने का प्रण करते हैं। "मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम हमें भारतीय संस्कृति की प्रति गर्व और सम्मान का अनुभव कराता है और हमें देशहित में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्राचार्य बसन्त ठाकुर,शिक्षक खुर्शीद आलम, संजीव कुमार, नरेन्द्र सिन्हा, अजय कुमार,आलोक सिन्हा, नीरा शर्मा, सरिता दुबे, रिजवाना शाहीन, निलम कुमारी, सुनिता कुमावी, शिवानी कुमारी, काजल केशरी, सुषमा तिवारी, संतोष प्रसाद की भूमिका सराहनीय रही।