whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157983 readers visited
Loading...

Advertisement

रविवार को गढ़वा रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण एवं यात्री सुविधाओं के विकास कार्य का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाईन किया शिलान्यास

location_on गढ़वा access_time 06-Aug-23, 07:15 PM visibility 718
Share



रविवार को गढ़वा रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण एवं यात्री सुविधाओं के विकास कार्य का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाईन किया शिलान्यास


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रविवार को गढ़वा रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण एवं यात्री सुविधाओं के विकास कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाईन किया. इस योजना के तहत गढ़वा रेलवे स्टेशन में 25 करोड़ लागत से रेलवे स्टेशन पर विकास के कार्य किये जायेंगे. गढ़वा रेलवे स्टेशन पर इस मौके पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में डीसी शेखर जमुआर, एसडीओ राज महेश्वरम स्टेशन प्रबंधक चंद्र भूषण कुमार सहित भाजपा नेताओं एवं गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया. पीएम श्रीमोदी द्वारा ऑनलाईन शिलान्यास किये जाने के पश्चात उपायुक्त एवं अन्य लोगों ने भी औपचारिक रूप से रेलवे स्टेशन पर शिल्लापट्ट हटाकर शिलान्यास किया. इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री का ऑनलाईन उदबोधन भी एलईडी स्क्रीन पर सुना. इसके पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि आज का दिन यात्रियों के साथ-साथ रेलवे के कर्मियों के लिये भी ऐतिहासिक है. पहले गढ़वा रेलवे स्टेशन में सिर्फ एक लाईन हुआ करता था. इससे यात्री ट्रेन एवं मालगाड़ियों को आवागमन करने में काफी समय लग जाता था, इससे वे अपने गंतव्य पर देर से आया करती थी. लेकिन अब यहां काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. कई लाईनें हो जाने की वजह से ट्रेनों के देर से आने का समय काफी कम हो गया है. लोग अपने निर्धारित स्थल पर समय से पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज जो शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया है, उसके बाद से आनेवाले दिनों में गढ़वा रेलवे स्टेशन पूरी तरह से बदला हुआ नजर आयेगा. उन्होंने कहा कि सफर करने के लिये रेल से बेहतर साधन दूसरा नहीं है. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने कहा कि वे सभी आज इस ऐतिहासिक शिलान्यास कार्यक्रम के साक्षी बन रहे हैं. साल 2014 के बाद से न सिर्फ रेलवे के क्षेत्र में बल्कि अन्य सभी क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिले हैं. इस मौके पर यातायात संकेत एवं दूरसंचार अभियंता शंभूनाथ सिंह, सहायक विद्युत अभियंता कुमार मयंक, स्टेशन प्रबंधक चंदूभूषण कुमार, उपेंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, भाजपा नेता ओमप्रकाश तिवारी, विजय कुमार केसरी, सुरज कुमार गुप्ता, जवाहर पासवान, विवेकानंद तिवारी, संतोष दूबे, चंदन जायसवाल, रविंद्र जायसवाल, अंजली गुप्ता, मीना देवी, गौरीशंकर बिंद, उदय मेहता, झामुमो नेता कंचन साहू आदि उपस्थित थे.
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play