गढ़वा : गढ़वा कसौधन वैश्य समाज, गढ़वा अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में कसौधन जाति को केंद्रीय ओबीसी सूची में नाम शामिल कराने हेतु पूर्व में मांग पत्र पलामू सांसद को सौंपा गया था जिसके आलोक में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम जी के द्वारा सदन में प्रश्नकाल के दौरान कसौधन जाति को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल कराने के लिए सवाल उठाया गया ।।
उनके द्वारा सदन में कहा गया कि एकीकृत बिहार(झारखंड) में कसौधन जाती का नाम ओबीसी की सूची में नाम दर्ज है ।
अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में सांसद विष्णु दयाल राम जी के आवास पर पहुंचकर शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया एवं आभार व्यक्त किया सांसद के द्वारा आश्वस्त कराया गया की कसौधन जाति को जल्द से जल्द केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल कराने के लिए मैं दृढ़ संकल्पित हूं।