कांडी : गढ़वा जिले के कांडी थाना के बलिहारी गांव में आज शाम करीब 5:30 बजे कीचड़ सफाई करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई विवाद में 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना है।
मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के सलीम अंसारी, वासु अंसारी, कप्तान अंसारी, इसराइल अंसारी, निजाम अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी, तस्लीम अंसारी, मुस्लिम अंसारी तथा दूसरे पक्ष के राजाराम पासवान, विकास पासवान, मिथिलेश पासवान शामिल हैं।
घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है। दोनों पक्षों को कांडी थाना में समझाने बुझाने का प्रयास जारी है।