मझिआंव :
छह माह से आंगनबाड़ी केंद्र बंद: ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त:
बाल विकास परियोजना के अंतर्गत बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के सलगा पंचायत के कौवाखोह गांव में आंगनबाड़ी केंद्र छह माह से बंद है। जिससे बच्चों, धात्री महिलाओं, गर्भवती महिलाओं को पोषाहार नहीं मिल पा रहा है । एवं छोटे-छोटे मासूम बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुलने से उन लोगों को पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है एवं सरकार द्वारा दी गई खींचड़ी का भी लाभ सहित अन्य लाभ नहीं मिलने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी देते हुए ग्रामीणो में रिंकू पांडेय ,रौशन सिंह, हर्ष कुमार सिंह, रामचंद्र सिंह ने बताया कि सेविका सविता देवी एवं सहायिका पुष्पा देवी केंद्र में लगभग 6 माह से नहीं आ रही हैं ,आंगनबाड़ी केंद्र में ताला बंद है आंगनबाड़ी केंद्र में नहीं आने से बच्चों को एवं गर्भवती महिला , धात्री महिला को पोषाहार नहीं मिल रहा है, तथा जो भी पोषाहार,चावल, एवं बच्चों को दी जाने वाली लाभ जैसे ठंड में सीडीपीओ कार्यालय से मिलने वाला गर्म कपड़े सहित अन्य समान सीडीपीओ कार्यालय से जो मिलता है ,वह सीधे सेविका के घर चला जाता है,तथा इसका लाभ लाभुकों को नहीं मिल पा रहा है।
साथ ही उक्त सभी ग्रामीणों ने कहा कि सीडीपीओ कार्यालय के पदाधिकारियों की मिलीभगत से यह आंगनबाड़ी केंद्र 6 माह से बंद है किसी ने इसकी सुध नहीं ली,तथा यहां केंद्र पर किसी पदाधिकारी ने कभी जांच करने आए ही नहीं।वे सभी बताते हैं कि आंगनबाड़ी केंद्र जब खुलता ही नहीं है तो लाजिमी है कि केंद्र में बच्चे नहीं आते हैं तो सारा समान एवं चावल जिससे बच्चों को खिचड़ी बनाने के लिए आता है एवं सामग्री के लिए राशि मिलता है, विभाग के पदाधिकारियों के मिली भगत से उसे गमन किया जा रहा है, जांचो उपरांत जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से वैसे निष्क्रिय सेविका,एवं सहायिका पर कार्रवाई करने की मांग की है अन्यथा जिला में शिकायत करने की बात कही।इस संबंध में बाल विकास परियोजना के महिला प्रवेक्षिका प्रभा देवी ने बताई की अगर लगातार पंद्रह दिन तक आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुलता है तो संबंधित सेविका से सीडीपीओ के द्वारा स्पष्टीकरण पुछते हुए कार्रवाई के लिए जिला में भेजने का प्रावधान है।
साथ ही यह भी बताई कि7माह से 3 वर्ष तक एवं 3-6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में भोजन देना है। तथा आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक का समय है।

बिजली की करंट से महिला हुई घायल:
प्रखंड क्षेत्र के मोरबे गांव निवासी विपिन शर्मा की 32 वर्षीय पत्नी अंगिरा देवी चापानल में पानी भरने के दौरान बिजली का करंट आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे रेफरल अस्पताल में ईलाज के लिए लाया गया। जानकारी देते हुए घायल के परिजनों ने बताया कि वह चापानल में पानी भर रही थी, जिसमें बिजली का मोटर लगा हुआ था जिसमें चापानल के हैंडल में बिजली का अचानक करंट आ जाने से वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गई तथा हाथ पैर में झनझनाहट होने लगा जिसे रेफरल अस्पताल में ईलाज के लिए लाया गया।
डॉक्टर वीर प्रताप ने बताया कि महिला खतरे से बाहर है ईलाज जारी है।

छात्रों का परिणाम हुआ घोषित:
आर के पब्लिक स्कूल ऊंचरी में शनिवार को प्राचार्य राजेश पांडेय के द्वारा नर्सरी से लेकर 10वीं तक का छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया।जिसके मुख्य अतिथि स्कूल के निदेशक अलखनाथ पांडेय के द्वारा मां शारदे के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया ।जिसमें नर्सरी में प्रथम स्थान कार्तिक कुमार ,एलकेजी में सिद्धार्थ कुमार यूकेजी में नित्य गुप्ता शिवानी कुमारी ,प्रथम वर्ग में अनुप भारती, अनमोल पांडेय ,दूसरा वर्ग में गौरांग चौबे वाणी गुप्ता ,तीसरा क्लास के आकांक्षी कुमारी, विकी कुमार, चौथा वर्ग के अकदस नाज, उत्कर्ष गुप्ता ,पांचवी क्लास में: दृष्टि दीक्षित, छठा वगॅ में: निधि प्रिया, शुप्रिया विश्वकर्मा, सातवीं क्लास में सुमित कुमार, जानवी आनंद ,आठवीं क्लास में आकृति कुमारी ,अंकिता शर्मा, नवी क्लास में प्रीति कुमारी प्रियांशु दुबे एवं दसवीं क्लास में मुकद्दस अकरम का नाम शामिल है।
सभी प्रथम अंक से लाए हुए छात्र-छात्राओं को निदेशक के द्वारा काफी प्रशंसा करते हुए उन्हें और लगन के साथ पढ़ने की आवश्यकता बताई ताकि आगे चलकर और अच्छे आओ ना सके, एवं स्कूल सहित जिला का नाम रौशन करें। इस मौके पर प्राचार्य राजेश पांडेय ,संजुक्ता ठाकुर, संतोष गुप्ता, रुपेश पांडेय, अभिनव तिवारी ,आकांक्षा पांडेय अनामिका देवी, आशीष पांडेय ममता सिंह पिंकी कुमारी सहित अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे।