whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27176103
Loading...


पर्यटन स्थल के रूप में अब तेज गति से विकसित होगा गुरु सिंधु,पहला कदम पूरा : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 05-Aug-23, 06:05 PM visibility 748
Share



पर्यटन स्थल के रूप में अब तेज गति से विकसित होगा गुरु सिंधु,पहला कदम पूरा : मंत्री मिथिलेश


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़व गुरु सिंधु पर्यटन स्थल की कनेक्टिविटी होगी पूरी रमकंडा प्रखंड के तेतरडीह पुल से आधा दर्जन गांवों की 20 हजार आबादी होगी लाभान्वित। जिले में चिनिया व रमकंडा प्रखंड में पांच करोड़, 82 लाख, 200 रुपए की लागत से दो नए पुल का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाले इस पुल के निर्माण की ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य आरंभ किया जाएगा। जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि जिले के चिनियां प्रखंड अंतर्गत गुरु सिंधु राजबांस मुख्यपथ से गुरु सिंधु जलप्रपात होते हुए चपकली रोड में ढेंगुरा नदी पर तीन करोड़, 13 लाख ,11 हजार, 800 रुपए की लागत से 51.33 मीटर तथा रमकंडा प्रखंड में गोबरदाहा मुख्य पथ से कुशवार, तेतरडीह होते हुए होमिया पथ में तेतरडीह नाला पर दो करोड़, 68 लाख, 88 हजार, 400 रुपए की लागत से 34.22 मीटर लंबा पुल का निर्माण कार्य किया जाएगा।
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि चिनियां के ढेंगुरा में पुल निर्माण से गुरु सिंधु पर्यटन स्थल तक हो रहे सड़क निर्माण की कनेक्टिविटी पूरी हो जाएगी। गुरु सिंधु को बेहतर पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में पहला कदम पूरा हो गया है। अब उसे और बेहतर बनाने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चिनिया जैसे आदिवासी एवं आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र पूरी तरह से बेहतर सड़क से जुड़ जाएगा। वर्षों से पिछड़ा चिनिया क्षेत्र का और बेहतर विकास होगा। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी एवं गुरु सिंधु पर्यटन स्थल के विकास से क्षेत्र की आर्थिकी में भी सुधार होगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि रमकंडा भी जिले का पिछड़ा, आदिवासी एवं आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र है।
तेतरडीह नाला पर पुल के निर्माण से रमकंडा एवं रंका प्रखंड के करीब आधा दर्जन गांवों की लगभग 20 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। वर्षो से यह क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। बलीगढ़ पंचायत में नौ करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस पुल के निर्माण नहीं होने से उसकी कनेक्टिविटी पूरी नहीं हो पा रही थी। अब इस पुल एवं सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा। मंत्री ने कहा कि गढ़वा का पिछड़ा से पिछड़ा क्षेत्र भी आज तक जहां विकास की रोशनी नहीं पहुंची थी, अब ऐसे पिछड़े क्षेत्र का भी कोना - कोना विकास की रोशनी से जगमगाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play