whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27182111
Loading...


उच्चतम न्यायालय से राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाए जाने के बाद युवा कांग्रेस ने मिठाइयां बांटकर व पटाखे छोड़कर मनाया जश्न

location_on गढ़वा access_time 05-Aug-23, 04:35 PM visibility 681
Share



उच्चतम न्यायालय से राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाए जाने के बाद युवा कांग्रेस ने मिठाइयां बांटकर व पटाखे छोड़कर मनाया जश्न


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिजित कमल नेतृत्व में रंका मोड़ गढ़वा में राहुल गांधी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 2 वर्ष की सजा पर रोक लगाने के बाद पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर और पटाखे फोड़ कर खुशी मनाया। इस मौके पर गढ़वा जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजित कमल ने कहा की श्री राहुल गांधी जी युवाओं के दिल की धड़कन हैं, उनके आवाज को और लोकतांत्रिक तरीके से दबाने के लिए बड़ी साज़िश रची गई थी, मगर न्यायालय ने साजिश को नाकाम कर दिया है। न्यायालय के इस फैसले का गढ़वा जिला युवा कांग्रेस स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब और मजबूती से युवाओं के बेरोजगारी के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे सर्वोच्च न्यायालय का यह फैसला नफरत पर प्यार की जीत है।
पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव ने कहा की सर्वोच्च न्यायालय का यह फैसला से पूरा देश खुस है और राहुल जी के साथ सदन में इंडिया की आवाज मजबूत होगी। प्रदेष सचिव श्रीकांत तिवारी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले से देशवासियों का न्यायपालिका और लोकतंत्र में आस्था मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि सत्य से विमुख होने की जरूरत नहीं है क्योंकि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं।जिस तरह से सर्वोच्च न्यायालय ने लोकतंत्र की स्मिता को बचाया है उससे ऊर्जा का संचार हुआ है। गढ़वा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तूफानी ने कहा कि यह लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत हैं। सुरेंद्र नाथ तिवारी न कहा कि संविधान पीठ का यह निर्णय साबित करता है कि भारत में लोकतंत्र दीर्घायु है।
अलख निरंजन चौबे ने कहा की राहुल गांधी जी पक्ष में आया फैसला भारतीय संविधान और लोकतंत्र की बड़ी जीत है।मणिपुर और मध्यप्रदेश के सिद्धि के घटना के बाद लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास विफल रहा। मौके पर पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव , प्रदेश सचिव श्री श्री कांत तिवारी, अरबिंद तूफानी,अलख निरंजन चौबे पीसीसी डेलीगेट सुरेंद्र नाथ तिवारी पीसीसी डेलीगेटश्वरी चौधरी जिला संगठक सेवा दलतिरपुरारी सिंह, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मोसाहिद हुसैन,आलोक कुमार यादव,प्रियांशु दुबे, युवा कांग्रेस जिला महासचिव रोहित पांडे,सचिव जवाहर चौधरी,सचिव धर्मजीत कुशवाहा प्रखंड अध्यक्ष डंडा राम सनेश मेहता और काफी संख्या में युवा कांग्रेस के लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play