मेराल : मेराल बस स्टैंड में पोस्ट ऑफिस के सामने एन एच 75 पर गढ़वा से बंशीधर नगर की ओर जा रहा कमांडर से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक मेराल थाना क्षेत्र के लखेया गांव निवासी ब्रह्मदेव पासवान का पुत्र संजय पासवान उम्र करीब 35 है। मृतक के पिता ब्रह्मदेव पासवान के अनुसार संजय शनिवार को सुबह 9:00 बजे घर से गढ़वा दवा लेने के लिए निकला था। गढ़वा से दवा लेने के बाद वह कमांडर जीप से मेराल लौट रहा था इसी दौरान बस स्टैंड से बमुश्किल 50 मीटर पहले वह चलती गाड़ी से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी नीतीश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायल संजय को लेकर तत्काल इलाज के लिए मेराल अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शव को अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया है। उधर दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद घर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक संजय पासवान का एक लड़का तथा दो लड़की है जिनके सामने पिता का साया उठने से गंभीर संकट उत्पन्न हो गई। मेराल पुलिस द्वारा कमांडर जीप को जप्त कर लिया गया है। कमांडर का नंबर जे एच 14A 7899है।