गढ़वा : 25 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का काया कल्प किया जाएगा। 6 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी गढ़वा रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ ऑनलाइन करेंगे।
उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के अलावे रेलवे के कई आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी द्वारा किये जाने वाले शुभारंभ कार्यक्रम का बड़े स्क्रीन पर गढ़वा के प्लेटफार्म नंबर-1 पर प्रसारण करने की योजना है।
गढ़वा रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने बदलने को लेकर रेलवे द्वारा पहले फेज का टेंडर भी जारी कर दिया गया है।
केंद्र सरकार ने अमृत भारत स्टेशन स्किम के तहत देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलने, सुंदरीकरण और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए बजट में प्रावधान किया है।
इसी स्किम के तहत गढ़वा रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने वाली है।
रेलवे द्वारा स्टेशन के नवनिर्माण करने के लिए डिजाइन भी तैयार कर लिया गया है। रेलवे स्टेशन का बनने वाला भवन पूरी तरह आधुनिक होगा। इसके अलावे पार्क, प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, पर्किंग, पेयजल, फूडकोर्ट, प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने, यात्री शेड सहित कई काम किया जाना है। रेलवे के इस निर्णय से स्थानीय लोगो मे हर्ष व्याप्त है। प्रेस वार्ता में सहायक विद्युत अभियंता कुमार मयंक सहायक डाल्टनगंज शंभू नाथ भूपेंद्र कुमार स्टेशन प्रबंधक चंद्र भूषण कुमार ट्रेफिक इंस्पेक्टर विजय प्रकाश शामिल थे।