बंशीधर नगर :
-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम ने शुक्रवार को प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान केन्द्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया.
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मतदान केन्द्र संख्या 211,212,213,214,215,216,217 और220 का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुबिधा यथा पेयजल,शौचालय, रैंप,विधुत की व्यवस्था आदि का जायजा लिया.मौके पर सम्बंधित मतदान केंद्र के बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित थे.