whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27192548
Loading...


मनुष्य को वस्तु गुलाम नहीं बनाती उसकी इच्छा गुलाम बनाती है- जीयर स्वामी

location_on बंशीधर नगर access_time 04-Aug-23, 05:26 PM visibility 657
Share



मनुष्य को वस्तु गुलाम नहीं बनाती उसकी इच्छा गुलाम बनाती है- जीयर स्वामी


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : -मनुष्य के अंदर कामना उत्पन्न होते हीं अपने कर्तव्य से तथा अपने भगवान से विमुख हो जाता है और नाशवान संसार के समीप चला जाता है. साधक को न तो लौकीक इच्छाओं की पूर्ति की आशा रखनी चाहिए और ना ही परमार्थी की इच्छा की पूर्ति से निराशा ही होनी चाहिए. कामनाओं के त्याग में स्वतंत्र अधिकारी योग्य और समर्थ है परंतु कामनाओं की पूर्ति में कोई भी स्वतंत्र अधिकारी योग्य और समर्थ नहीं है.जैसे-जैसे कामनाएं नष्ट होती जाती है वैसे वैसे साधुता आती है, और जैसे-जैसे कामनाएं बढ़ती जाती है वैसे-वैसे साधुता आदि होती जाती है. कामना मात्र से कोई भी पदार्थ नहीं मिलता अगर मिलता भी है तो सदा साथ नहीं रहता.उक्त बातें पाल्हे जतपुरा ग्राम में चल रहे प्रवचन के क्रम में श्री श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने कही.उन्होंने कहा कि ऐसी बात प्रत्यक्ष होने पर भी पदार्थों की कामना रखना प्रमाद ही है. मेरे मन की हो जाए इसको कामना कहते हैं. यह कामना ही दुख का कारण है इसका त्याग किए बिना कोई सुखी नहीं रह सकता. जब हमारे अंतरण में किसी प्रकार की कामना नहीं रहेगी तब हमें भगवत प्राप्ति की भी इच्छा नहीं करनी पड़ेगी.प्रत्यूत भगवान स्वत: प्राप्त हो जाएंगे. संसार की कामना से पशुता का और भगवान की कामना से मनुष्यता का आरंभ होता है. मनुष्य की जीवन तभी कष्ट में होता है जब उसके मन में सुख की इच्छा होती है और मृत्यु तभी कष्टमई होती है जब जीने की इच्छा होती है. यदि वस्तु की इच्छा पूरी होती हो तो उसे पूरी करने का प्रयत्न करते और यदि जीने की इच्छा पूरी होती तो मृत्यु से बचने का प्रयत्न करते, परंतु इच्छा के अनुसार ना तो सब वस्तुएं मिलती है और नाहीं मृत्यु से बचाव ही होता है.उन्होंने कहा कि इच्छा का त्याग करने में सब स्वतंत्र हैं कोई पराधीन नहीं है और इच्छा की पूर्ति करने में सब पराधीन है कोई स्वतंत्र नहीं है. सुख की इच्छा आशा और भोग यह तीनों संपूर्ण दुखों के कारण है. हमको बहुत सम्मान मिले इसी कारण जीवन में अपमान मिल जाता है. किसी भी चीज की मन में चाह रखना ही दरिद्रता है. लेने की इच्छा करने वाला सदा दरिद्र ही रहता है. मनुष्य को कर्मों का त्याग नहीं करना है बल्कि कामना का त्याग करना है. मनुष्य को वस्तु गुलाम नहीं बनाती उसकी इच्छा गुलाम बनाती है. यदि शांति चाहते हो तो कामना का त्याग करो कुछ भी लेने की इच्छा भयंकर दुख देने वाली है. जिसके पास भी इच्छा है उसको किसी न किसी के पराधीन होना ही पड़ेगा.अपने लिए सुख चाहना राक्षसी वृति है.भोग और संग्रह की इच्छा पाप कराने के सिवा और कुछ नहीं कराती. अतः इस इच्छा का त्याग कर देना चाहिए. अपने लिए भोग और संग्रह की इक्षा करने से मनुष्य पशुओं से भी नीचे गिर जाता है तथा इच्छा का त्याग करने से देवताओं से भी ऊंचे उठ जाता है.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play