गढ़वा : स्थानीय शालीग्राम अग्रवाल मध्य विद्यालय मे स्व.पदुम लाल अग्रवाल की 25 वीं पुण्यतिथि पर विद्यालय मे दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उद्धघाटन दीप प्रज्ज्वलित कर और स्व. पदुम लाल अग्रवाल तश्वीर पर माल्यार्पण हीरा लाल अग्रवाल, जवाहर लाल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल,विद्यालय की प्राचार्या कुशुम तिवारी और डॉ अशोक सोनी ने सम्मिलित रूप से कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया!
तत्पश्चात डॉ अशोक सोनी और रवि अग्रवाल ने बच्चो को दांतो की देखभाल सफाई आदि के बारे मे विस्तार से बताया!
विद्यालय के 145 बच्चो की दांतों की जांच की गई और उन्हे ब्रश टूथपेस्ट जीभी और जरुरत के हिसाब से दवा का वितरण किया गया और उपस्थित सभी 450 बच्चो को बिस्किट प्रदान किया गया!
कार्यक्रम मे ओम प्रकाश अग्रवाल, श्रीप्रकाश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल,रवि अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल,सार्थक अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, मानस अग्रवाल, तेजस अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल अतुल दुबे, तथा विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे