मेराल : शुक्रवार के अपराह्न करीब 3:00 बजे एनएच 75 पर पढ़ुआ मोड़ के पास गढ़वा से बंशीधरनगर की ओर जा रहा विशाल बस ने मोटरसाइकिल सवार युवक को रौंद डाला जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
मृत युवक नवल चौधरी उम्र करीब 18 वर्ष, पिता उदय चौधरी मेराल थाना क्षेत्र के सोहबरिया गांव का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार अपराह्न करीब 3:00 बजे नवल अपने मोटरसाइकिल से रिश्तेदार के घर जा रहा था इसी दौरान पढ़ुआ मोड़ के पास गढ़वा से बंशीधर नगर की ओर जा रहा विशाल बस ने उसे चपेट में ले लिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।नवल अपने पिता का इकलौता पुत्र था। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मेराल पुलिस घटना पर पहुंच शव को कब्जे में लिया तथा उपस्थित लोगों के बीच पंचनामा के बाद अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा।
पुलिस द्वारा दुर्घटना में शामिल विशाल बस को कब्जे में ले लिया गया है।