मझिआंव :
बीडीओ नितेश भास्कर के द्वारा सभी बीएलओ को बरडीहा प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। जिसने घर घर जाकर सभी मतदाताओं के छूटे हुए नाम को जोड़ने फोटो में हुई त्रुटि में सुधार करने एवं सभी छूटे हुए मत नेताओं का नाम को वार्ड एवं ग्राम पति ,पिता का नाम में हुई त्रुटि में शुद्धीकरण करते हुए कार्य करने का सख्त निर्देश दिया गया। इ
सके साथ ही इस कार्य में लापरवाही नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई ।प्रशिक्षण बीपी आरओ परमानंद प्रसाद के द्वारा दिया गया। इस मौके पर पंचायत सचिव लल्लन बैठा, जनसेवक राजकुमार प्रसाद,प्रधान सहायक राकेश कुमार सिंह,पर्यवेक्षक गणेश कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर श्रीकांत विश्वकर्मा एवं काफी संख्या में बीएलओ उपस्थित थे।