मझिआंव :
थाना क्षेत्र के अलग-अलग घटना में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस के द्वारा गढ़वा जेल भेज दिया गया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित ने कहा कि केस कांड संख्या 75/23 के अभियुक्त राजा कुशवाहा को लड़की को भगाने एवं उसे साथ गलत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसे गिरफ्तार किया गया, तथा केस कांड संख्या 91/ 23 के अभियुक्त ताजुद्दीन खान उर्फ अब्दुल खान को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर दोनों को गुरुवार को गढ़वा जेल भेज दिया गया।