गढ़वा :
गढ़वा। सदर अस्पताल की चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमित कुमार को गढ़वा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
गढ़वा सिविल सर्जन डा अवधेश सिंह के निर्देश पर उक्त प्रभार दिया गया है। बताते चलें कि गढ़वा सिविल सर्जन के पद पर डॉ अवधेश सिंह के प्रति नियुक्ति होने के बाद गढ़वा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक का पद खाली था। उक्त पद खाली होने के कारण फिलहाल डॉक्टर अमित कुमार को उपाधीक्षक का प्रभार दिया गया है।