whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27201857
Loading...


28 सदस्यीय गढ़वा टेबल टेनिस टीम साहेबगंज रवाना

location_on गढ़वा access_time 03-Aug-23, 07:42 PM visibility 668
Share



28 सदस्यीय गढ़वा टेबल टेनिस टीम साहेबगंज रवाना
साहेबगंज में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने जाते खिलाड़ियों को शुभकामना देकर रवाना करते संघ के पदाधिकारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : साहेबगंज में चार अगस्त से आयोजित झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गढ़वा जिला के 28 सदस्यीय टीम गुरुवार को चोपन-रांची एक्स्प्रेस से रवाना हो गई। 28 सदस्यीय टीम को संघ के संरक्षक अलख नाथ पांडे, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, उपाध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता, अशोक कुमार दुबे,सचिव आनंद सिन्हा , सदस्य अजय ठाकुर, और पंकज सोनी ने जीत की शुभकामनाए देते हुए रवाना किया।इस मौके पर संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने कहा की आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए जो मेहनत कर रहे है उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप जा रहे है।आप प्रतियोगिता में जिला को चैम्पियन बनाने के साथ साथ चैम्पियन बनकर आए।आप अपने खेल का शत प्रतिशत लगा दे तो आपको जीत से कोई रोक नहीं सकता है।
अभिभावक और संघ आपके बेहतर के लिए लगातार प्रयास कर रहे है।उनका सपना है भारतीय टीम में गढ़वा का खिलाड़ी शामिल हो।आप खेल के दौरान अपने खान पान पर विशेष ध्यान देगे ।अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा की आप बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपना और जिला का नाम रौशन करे,संघ आपको हर संभव मदद करने को तैयार है। नंद कुमार गुप्ता ने कहा कि आप बेहतर खेलते हुए राज्य में पहला स्थान प्राप्त करें ताकि गढ़वा का नाम रोशन हो सके।सचिव आनंद सिन्हा ने कहा की शुक्रवार से साहेबगंज में आयोजित प्रतियोगिता में 28 सदस्यीय टीम भाग लेने जा रही है।टीम के खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर जिला का नाम रोशन करेंगे। टीम में अमल कुमार ठाकुर,,अमन कुमार पाल,अनिमेष कुमार पाण्डेय, कार्तिक पाल,नितीश कुमार मेहता,अनिल कुमार मेहता,हर्षित कुमार पाण्डेय,सचिन कुमार , रोहन पाल, हिमांशु पाल,उज्ज्वला कुमार, रिशु तिवारी, सक्षम राज, प्रवीण मिश्रा, अनुप कुमार, आशा रानी मयंक राज, अंजली कुमारी, आयुषी कुमारी, आयुषी कुमारी पाण्डेय, अभिजीत यादव, आयुषी कुमारी , अनुष्का शर्मा, अनिका सिंह, को शामिल किया गया है।
बालक टीम का कोच संघ के कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे को एवं मैनेजर नागेन्द्र चौधरी को और बालिका टीम का कोच मीस माया को एवं मैनेजर संदीप मिश्रा को बनाया गया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play