whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27206737
Loading...


गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक अजीत चौबे के 96 वर्षीय पिता सेवानिवृत्त शिक्षक का निधन, शोक

location_on बंशीधर नगर access_time 02-Aug-23, 08:55 PM visibility 656
Share



गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक अजीत चौबे के 96 वर्षीय पिता सेवानिवृत्त शिक्षक का निधन, शोक


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : - अखिल विश्व गायत्री परिवार श्री बंशीधर नगर के प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे के पिता व सेवानिवृत्त शिक्षक विद्या प्रसाद चौबे (96 वर्ष) का निधन बुधवार को दोपहर 3 बजे उनके निवास स्थान पाल्हे कलां पर हो गया है। सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन की खबर फैलते ही इलाके के लोग शोक में डूब गए। वे मध्य विद्यालय सगमा से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन पर गायत्री परिवार आस-पास के बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे एवं शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिए। वे भरा पूरा परिवार में अपने पीछे 7 पुत्र,पुत्रबधु एवं 2 पुत्री सहित दर्जनों नाती पोता छोड़ गए हैं। स्व विद्या प्रसाद चौबे की अंतिम संस्कार पैतृक गांव पाल्हे कलां गांव के बांकी नदी के तट पर स्थित मुक्तिधाम पर गुरुवार को सुबह 9 बजे किया जाएगा।
मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र कृष्ण कुमार चौबे देंगे। सरल,स्वभाव, मृदुलभाषी व हंसमुख स्व विद्या प्रसाद चौबे मध्य विद्यालय सगमा से वर्ष 1993 में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने बच्चों को हमेशा पढ़ाई लिखाई पर प्रोत्साहित करते रहें। इधर उनके निधन हो जाने पर घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है। शोकाकुल परिवार में स्व विद्या प्रसाद चौबे के बड़े पुत्र जितेंद्र प्रसाद चौबे, देवेंद्र प्रसाद चौबे, अरुण कुमार चौबे (भूतपूर्व सैनिक) जितेंद्र कुमार चौबे (भूतपूर्व सैनिक), अजीत कुमार चौबे( प्रखंड समन्वयक गायत्री परिवार), सुजीत कुमार चौबे एवं सबसे छोटे पुत्र कृष्ण कुमार चौबे का नाम शामिल है। मौके पर आसपास के ग्रामीण एवं गायत्री परिवार के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play