बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड के सभी मध्य,उत्क्रमित मध्य,प्राथमिक, उत्क्रमित प्राथमिक व नवप्रथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की गुरुगोष्ठी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.बैठक में बीईईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यालय में बच्चों का ठहराव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि शैक्षणिक कलेंडर का उपयोग हरहाल में करें.ग्राम शिक्षा समिति के खाते की राशि वापस करने,बच्चो के पोशाक की सूची देने,सभी बच्चों का बैंक या डाकघर में खाता खुलवाने,एमडीएम का एसएमएस हर हाल में प्रत्येक दिन करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि प्रखंड संसाधन केंद्र द्वारा जो भी प्रतिवेदन मांगा जाता है,उसे ससमय उपलब्ध करावें.एमडीएम का प्रतिवेदन निर्धारित समय पर जमा करावें.उन्होंने कहा कि रुआर और प्रयास कार्यक्रम को जारी रखें.गुरुगोष्ठी में बीपीओ तहमीना परवीन,बीआरपी श्रीकांत चौबे,प्रकाश सिंह,सीआरपी शोभा पांडेय,सुबोध कुमार,शक्तिदास सिन्हा,एमआईएस ऑपरेटर मुकेश कुमार,लेखापाल चंदन कुमार,एमडीएम प्रभारी अमित कुमार,रिसोर्स शिक्षक शशिकांत पाल,प्रधानाध्यापक अनिल कुमार विश्वकर्मा, सुजीत कुमार यादव,सुधीर चौबे,अविनाश कुमार,अरुण कुमार,राजनाथ राम,बिनोद ठाकुर,अलीम अंसारी,अनूप विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश,मुनेश्वर मेहता,संध्या कुमारी,नीलम पांडेय सहित सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.