whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27210611
Loading...


स्व मोहम्मद रफी की 43वीं पुण्यतिथि लायंस क्लब ऑफ गढ़वा, मैलोडी ग्रुप व संगीत कला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया।

location_on गढ़वा access_time 01-Aug-23, 07:55 PM visibility 651
Share



 स्व मोहम्मद रफी की 43वीं पुण्यतिथि लायंस क्लब ऑफ गढ़वा, मैलोडी ग्रुप व संगीत कला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया।


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शुर सम्राट, गायिकी के बादशाह स्वर्गीय मोहम्मद रफी साहब की 43वीं पुण्यतिथि लायंस क्लब ऑफ गढ़वा, मैलोडी ग्रुप व संगीत कला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में बहुत ही धूमधाम से मैलोडी मंडप में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा डीडीसी राजेश कुमार राय, गढ़वा अंचलाधिकारी मयंक भूषण,प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता अलख नाथ पांडये, भावी नगर परिषद प्रत्याशी संध्या सोनी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा अनिता दत्त, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह अंसारी, समाज सेवी नंद कुमार गुप्ता, भाजपा नेता उमेश कश्यप ने संयुक्त रूप से स्वर्गीय मोहम्मद रफी साहब के तस्वीर पर पुष्पांजलि करते हुए प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डीडीसी राजेश कुमार राय ने कहा कि मोहम्मद रफी साहब के गीत सदियों तक एक खुशबू की तरह सभी संगीत प्रेमियों के दिलोदिमाग को तरोताज करता रहेगा।
जिस तरह हवाएं हर सरहद को पार कर जाती हैं उसी तरह मोहम्मद रफी साहब के गीत हर सरहद को पार कर सभी के दिलो में समा गयी है। स्थानीय कलाकारों द्वारा मोहम्मद रफी साहब के याद में भव्य रूप से उनका पुण्यतिथि मनाना काबिले तारीफ है। अंचलाधिकारी मयंक भूषण ने कहा कि स्वर्गीय मोहम्मद रफी जी के गीत को सुन कर ऐसा लगता है कि सुर की गंगा बह रही है। अलख नाथ पांडे ने कहा कि मोहम्मद रफी साहब के गीत अमृत बन कर दिल मे उतर जाता हैं। संगीत कला महाविद्यालय एवम मैलोडी ग्रुप विगत कई वर्षों से स्वर्गीय मोहम्मद रफी जी की पुण्यतिथि भव्य रूप से मनाने का इतिहास कायम किया है। इसके लिए यहाँ के सारे स्थानीय कलाकार साधुवाद के पात्र है। अनिता दत्त ने कहा कि रफी साहब के बारे में कुछ भी कहना सूरज को दीपक दिखाने जैसा है।
मोहम्मद रफी साहब गायिकी के एक पाठशाला की तरह है। जिसे सुनकर हरेक कलाकार संगीत की बारीकियों को सुनकर सीखता है। संध्या सोनी ने कहा कि स्वर्गीय मोहम्मद रफी साहब की गायिकी सभी धर्मों के लिए पवित्रता का पहचान बन चुका है। उनके द्वारा गाए गीत आज मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे में बजते रहता है। जिसे सुनकर दिल को सुकून मिलता है। ओबेदुल्ला हक अंसारी ने कहा कि स्वर्गीय रफी साहब के गीत एक प्रार्थना, इबादत बन चुका है। उनकी गायिकी नूर बन कर सभी के दिलो को रौशन करती है। इस तरह सभी ने स्वर्गीय मोहम्मद रफी साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके बाद सभी कलाकारों ने स्वर्गीय मोहम्मद रफी साहब उनके गीतों को गाकर श्रद्धांजलि दिया। सर्वप्रथम बसंत कुमार ने मेरी दोस्ती मेरा प्यार..., एवम कृति कुमारी के साथ डफ़लीवाले डफ़ली बजा..., की बहुत ही सुंदर प्रस्तुत किया।
सारे अतिथियों के विशेष आग्रह पर डीडीसी राजेश कुमार राय रफी साहब का एक गीत खिलौना जान कर तुम तो मेरा दिल तोड़ जाते हो..., गाकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ा दिए। दया शंकर गुप्ता ने ओ मेरी महबूबा..., एवम स्निग्धा श्री के साथ रिमझिम के गीत सावन गाये..., की मन मोहक प्रस्तुति किया। विजय प्रताप देव ने मस्त बहारो का मैं आशिक़..., एवं पूर्णिमा कुमारी ने कितना प्यारा वादा है..., गीत का बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत करके खूब तालियाँ बटोरी। रंजीत किशोर एवं पूर्णिमा कुमारी ने मुझे तेरी मोहब्बत का सहारा मिल गया होता..., गीत गा कर वाह-वाही लुटा। सुधांशु कुमार एवं कृति कुमारी ने बेखुदी में सनम उठ गए कदम..., गीत गा कर सभी का मन मोह लिया। अमित कुमार और पूर्णिमा कुमारी ने जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा..., गीत गाकर सभी को दिलो को जीत लिया।
धनंजय पांडेय ने चले थे साथ मिलकर..., गीत गा कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। मोहित केशरी एवं कृति कुमारी ने ये दिल तुम बिन कहि लगता नही..., गीत गा कर सभी को भावविभोर कर दिया। राजकुमार यादव ने तुम जो मिल गए हो ये जहाँ मिल गया..., गीत गा कर खूब तालियां बटोरी। किशोर अम्बष्ठ ने दिल का सुना साज़ तराना ढूंढेगा..., गीत गा कर रफी साहब के याद को तरोताज कर लिया। सुधांशु कुमार एवं स्निग्धा श्री ने झिलमिल सितारों का आंगन होगा..., गीत गा कर बारिश की फुझरी लगा दी। छोटा बालक प्रत्यूष पांडेय ने आने से उसके आये बाहर..., गीत गा कर महफ़िल को झूमा दिया। सुमित कुमार ने ले गई दिल गुड़िया जापान की..., गीत गा कर दर्शकों को नाचने पे मजबूर कर दिया। अमित कुमार ने छलकाए जाम..., गीत गा कर माहौल को नशीला कर दिया।
पूर्णिमा एवं मोहित केशरी ने इशारों इशारों में दिल लेने वाली..., गीत गा कर पुराने दौर के यादों को तरोताजा कर दिया। कृति कुमारी- सुधांशु कुमार ने वो जब याद आये बहोत याद आये..., गीत गा कर अपनी गायकी की छाप छोड़ी। बसंत कुमार एवं पूर्णिमा कुमारी ने छुप गए सारे नज़ारे..., गीत गा कर खूब तालियां बटोरी। प्रो० कमलेश सिन्हा ने श्याम नारायण बाबा ने आज पुरानी रहो पर..., धनंजय पांडेय ने वादियां मेरा दामन..., गीत गा कर फ़िज़ा को खुशनुमा कर दिया। इस तरह सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मोहम्मद रफी साहब के गीतों के बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दिया। इस अवसर पर गृहरक्षा वाहिनी के कमांडेड राजीव कुमार गौरव,नीतू कुमारी,समाज सेवी दौलत सोनी,वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश कश्यप,नीरज श्रीधर,डॉ शम्भू जी,लॉयन सुशील केशरी,राजमणि कमलापुरी,विनोद कमलापुरी,धर्मेंद्र कुमार,धनंजय तिवारी,रुद्र नारायण पांडये।
बहुत ही ज्यादा संख्या में दर्शक उपस्थित थे सारा कार्यक्रम संगीत कला महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद सोनी एवम मैलोडी ग्रुप के निदेशक दया शंकर गुप्ता के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play