गढ़वा : पार्श्वगायक स्वर्गीय मोहम्मद रफी का 43 वा पुण्यतिथि के अवसर पर एपीएसडी स्माइल फाउंडेशन के द्वारा नवादा मोड़ स्थित उत्सव गार्डन में एक शाम मोहम्मद रफी के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इसका उद्घाटन उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम अंचल पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण समाजसेवी डॉक्टर यासीन अंसारी राकेश पाल डॉ असजद अंसारी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनीता दत्त पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल पांडे रेखा चौबे आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया इस मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि आज भी मोहम्मद रफी का गाए हुए गीत पुराने नहीं पड़े हैं उन्होंने कहा कि मोहम्मद रफी का आवाज पूरे हिंदुस्तान की आवाज थी उन्होंने कहा कि 50 वर्ष पुराने गाने आज की गाने लगते हैं मैंने कहा कि ऐसी महान शख्सियत को इससे बड़ा श्रद्धांजलि देने का अवसर नहीं मिलेगा कार्यक्रम की शुरुआत उमेश विश्वकर्मा ने मोहम्मद रफ़ी के गाए हुए गीत तू यूं ही मुझे भुला ना पाओगे से शुरुआत किया इसके बाद आजा तुझको पुकारे मेरा प्यार गीत गाकर लोगों को झूमाया इसके बाद राजकुमार ने यह माना मेरी जा मोहब्बत सजा है एवं कोमल छाया ने तेरी बिंदिया रे गीत गाकर लोगों के मनोरंजन कराया मंच संचालन अरुण पांडे ने किया इस मौके पर कमलेश सिन्हा गुरुदत्त अनिल सोनी उमेश कश्यप अब्दुल जब्बार श्याम पांडे सहित कई लोग उपस्थित थे