whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27212880
Loading...


धान से लदे ट्रक को यूपी ले जाकर फर्जीवाड़ा कर बेचने वाले हजारीबाग के युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 01-Aug-23, 06:03 PM visibility 653
Share



 धान से लदे ट्रक को यूपी ले जाकर फर्जीवाड़ा कर बेचने वाले हजारीबाग के युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने धान से लदे ट्रक को यूपी ले जाकर फर्जीवाड़ा कर बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से फर्जीवाड़ा का ट्रक एक बलेनो कार एवं दो मोबाइल बरामद किया है । गिरफ्तार व्यक्ति हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के हेवाई गांव निवासी मोहम्मद इकराम का पुत्र अयाज मुजफ्फर हसनैन उर्फ राजा बताया गया है इसकी जानकारी मंगलवार को एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने गढ़वा थाने में प्रेस वार्ता कर दी उन्होंने बताया कि गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा मोहल्ला निवासी सतीश प्रसाद गुप्ता का पुत्र कमलेश कुमार गुप्ता ने 27 जुलाई को एक आवेदन दिए थे उन्होंने बताया कि कहा गया था कि नगर उंटारी के ट्रांसपोर्टर राजू कुमार दास के द्वारा 19 जुलाई को एक ट्रक धान इसका कीमत 4 लाख 62 हजार रुपए था उसे लोड करवा कर जेएच 02 ए भी 6542 चालक अफताब आलम के द्वारा तुपुदाना रांची भेजा गया था नया था लेकिन उक्त ट्रक अपने भेजा हुआ जगह पर नहीं पहुंचा इसके बाद ट्रांसपोर्टर राजू कुमार दास एवं ट्रक चालक अफताब आलम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया उन्होंने बताया कि अनुसंधान के क्रम में ट्रक संख्या जेएस जीरो दो ए भी 6542 का मालिक सुनील यादव बताया गया उससे पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि 1 माह से उनकी ट्रक घर पर ही लगी हुई है उनके ट्रक पर कोई धान नहीं लोड हुआ है इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त ट्रक का चालक एवं मालिक के द्वारा फर्जी नंबर लगाकर धान को लोड कर ₹220000 में केरेडारी के व्यापारी के माध्यम से बेचने में सफल हो गया उन्होंने बताया कि इसी बीच इन में सम्मिलित लोगों को पता चला कि पुलिस इस कांड में छानबीन कर रही है तो उसके द्वारा लोहरदगा स्थित किसको प्रखंड अंतर्गत गाड़ी को छुपा कर रख दिया उन्होंने बताया कि इसके गिरफ्तारी के बाद घटना में करित ट्रक को किसको प्रखंड से बरामद कर लिया गया है उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की पुलिस छापामारी कर रही है उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि उक्त ट्रक के चालक एवं मालिक अयाज मुजफ्फर हसनैन उर्फ राजा के द्वारा फर्जी नंबर लगाकर पूर्व में भी इस प्रकार के कांड करते आ रहे हैं एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान अपना संलिप्तता स्वीकार किया है एसडीपीओ ने बताया कि छापामारी दल में गढ़वा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहू पुलिस अवर निरीक्षक आकाश पन्ना दिनेश मरांडी प्रवीण कुमार आरक्षी राकेश कुमार अमित कुमार शामिल थे




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play