भवनाथपुर :
राजकीय मध्य विद्यालय अरसली उतरी के जर्जर भवन की नीलामी प्रक्रिया पर स्कूल के प्रधानाचार्य की मिलीभगत करने को लेकर पँचायत के मुखिया इसरत जहां पँचायत समिति सदस्य अनिता देवी व वार्ड सदस्य मनोज बैठा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए बीडीओ व बीईओ को पत्र लीखकर नीलामी प्रक्रिया को जांच कर रद करने की मांग किया है ।
दिए आवेदन में मुखिया ने कहा है कि विद्यालय के प्रचार्य , प्रबंधन समिति व छह ग्रामीणो के लोग एक बन्द कमरे बैठकर गुपचुप तरीके से बिना मुखिया या किसी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मंगलवार को नीलामी प्रक्रिया किया गया है जिसमे सरकार के राजस्व की छति के साथ किसी विषेस को फायदा कराने की संलिप्ता प्रतीत हो रही है चूंकि लाखों रु मूल्य की सम्पति मात्र 16 हजार रु में नीलामी की गई है।
जिसमे जनप्रतिनिधि की भी भावनाओ को भी ठेस पहुंचाना है जिसका हम सब विरोध करते है ।इस लिए दुबारा सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों व जनप्रतिनिधि के उपस्थिति में ब्यापक प्रचार प्रसार कर दुबारा पूर्ण पारदर्षिता के साथ नीलामी की जाय ताकि सरकार को भी राजस्व प्राप्त हो ।