गढ़वा : गढ़वा मझिया थाना क्षेत्र के टड़हे गांव निवासी राजकुमार यादव ने एसपी को आवेदन देकर जान माल की गुहार लगाया है एसपी को दिए गए आवेदन में राजकुमार यादव ने कहा कि 29 जुलाई को गांव के ही भोला यादव, भरत यादव, उमेश यादव उक्त तीनों ने मिलकर गांधी यादव को घर में बंद कर मारपीट किया। उन्होंने कहा कि उक्त मामले को लेकर जब मांझियाव थाना पहुंचे तो थाना प्रभारी ने मेरे आवेदन को फाड़ दिया और पकड़कर हाजत में बंद करते हुए जमकर मारपीट किया मारपीट करने के करीब 1 घंटे बाद शाम को थाने से छोड़ दिया और यह धमकी देते हुए कहा कि मारपीट की जानकारी किसी को देने के बाद f.i.r. कर जेल भेज देंगे। एसपी को दिए गए आवेदन में उसने बताया कि थाना प्रभारी ने हमारे आवेदन को भी लेने से इनकार कर दिया और थाने से भाग जाने की धमकी दिया।
उसने आवेदन में एसपी को बताया कि भोला यादव का अपराध इतिहास रहा है बालू माफिया सहित अन्य तरह के मामले में उक्त लोगों पर केस भी है दबंग होने के कारण वे अक्सर हमारे परिवार के लोगों के साथ मारपीट करते रहते हैं लेकिन थाना प्रभारी भोला यादव के साथ सांठगांठ कर एफ आई आर के लिए दिए गए आवेदन को नहीं लिया उसने एसपी से उक्त मामले में जांच करते हुए कार्रवाई करने की मांग किया है।