मेराल : मेराल पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत दो नाबालिग लड़कियों के साथ फरार एक नाबालिक युवक को दो लड़कियों के साथ उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नाबालिक लड़का मेराल थाना क्षेत्र के बाजूडीह गांव का रहने वाला है। गौरतलब हो कि दोनो नाबालिग लड़कियों के पिता द्वारा मेराल थाना में एक नाबालिग लड़के के खिलाफ लड़कियों को भगा ले जाने को लेकर मेराल थाना में अलग अलग मामला दर्ज कराया गया था।
दोनों लड़की मेराल थाना क्षेत्र के एक ही गांव की रहने वाली है। पुलिस कार्रवाई करते हुए नाबालिक लड़का को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह डाल्टनगंज भेज दिया गया। एक अन्य खबर में पुलिस ने एक वारंटी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जेल भेजे गए गिरफ्तार अभियुक्त पेंदली गांव निवासी इलफाज अंसारी है।