मझिआंव :
पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देशानुसार मझिआंव थाना के नये 33वे थाना प्रभारी के रूप में योगदान विवेक कुमार पंडित ने 31जुलाई को दिया। योगदान के दौरान थाना परिवार की ओर से उन्हें बुके देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
योगदान देने के पश्चात थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित ने बताया कि मेरा पहला प्राथमिकता यह होगी कि जो लोग थाना परिसर में रोते हुए आएं परंतु वे हंसते हुए जाएं, साथ ही अपराधियों पर अंकुश लगाना ,सही लोग इज्जत के साथ बेखौफ होकर चले तथा दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्दोष व्यक्ति को किसी भी कीमत में कभी भी फंसने नहीं दिया जाएगा,तथा दोषी को कभी बक्सा नहीं जाएगा।
तथा सभी थाना क्षेत्रवासियों को सुरक्षा देने सहित अन्य अपना कर्तव्य प्राथमिकता के साथ निभाने की बात कही। बताते चलें कि विवेक पंडित 24 अक्टूबर 2019 में मझिआंव थाना में एसआई पद पर योगदान दिए थे, इसके बाद 3 जनवरी 2021 को रमूना थाना में स्थानांतरित किए गए थे, तथा रमूना थाना में भी एसआई के पद पर कार्यरत थे।वही मझिआंव थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो का स्थानांतरण केतार थाना में किया गया, जिसे सभी स्थनांतरित थाना प्रभारियों को पुलिस अधीक्षक के द्वारा 24 घंटे के अंदर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर मुंशी अविनाश तिवारी शशी सिंह सहित थाना के अन्य शशत्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।